फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   C-arm machine will come to the district hospital

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में आएगी सी-आर्म मशीन

Thu, 28 Mar 2024 03:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
C-arm machine will come to the district hospital
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं, लेकिन सी-आर्म मशीन नहीं है। इस वजह से हड्डी के गंभीर मरीजों का इलाज यहां नहीं हो पाता है। ऐसे में गंभीर मरीजों को लखनऊ रेफर करना पड़ता है या फिर मरीज खुद अपनी सुविधा के अनुसार प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने को मजबूर होते हैं। अब यह समस्या दूर होने जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने सी-आर्म मशीन की डिमांड शासन से की है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में गरीब एवं असहाय लोग ही इलाज के लिए आते हैं। ओयल में स्थित जिला अस्पताल में रोजाना 1000 मरीज आते हैं, इसमें हड्डी से संबंधित 40 से 50 मरीज होते हैं। जिले में आए दिन हादसे होते हैं, जिसमें कई लोगों की गंभीररूप से हड्डी टूट जाती है। उनको अस्पताल लाया जाता है। सामान्य हड्डी टूटने पर डॉक्टर उनको प्लास्टर कर देते हैं, लेकिन अत्याधिक गंभीर मरीजों को रेफर करने के सिवाय डॉक्टरों के पास कोई विकल्प नहीं होता। अब सी-आर्म मशीन से बारीक से बारीक इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


ऐसे काम करती हैं यह मशीन
सी-आर्म एक छोटी एक्स-रे मशीन की तरह काम करती है। मशीन के सहयोग से डॉक्टर ऑपरेशन करते समय अंगों के थ्री-डी चित्र देख सकते हैं और टूटी हड्डी को जोड़ते समय प्लेट, रॉड लगाने की सही स्थिति का पता लगाते हैं। इस कारण ऑपरेशन में सहयोगी रहती है। मशीन हड्डी से जुड़े ऑपरेशन के काम में आती है। इस मशीन के जरिए डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान हड्डी या अंदर की जगह को स्क्रीन पर देख पाते हैं। इसके जरिए माइनर से लेकर बड़ा ऑपरेशन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड्डी ऑपरेशन से संबंधित सी-आर्म मशीन को लेकर शासन से डिमांड की जा चुकी है। उम्मीद है जल्द ही यह मशीन उपलब्ध हो जाएगी। - डॉ. आईके राम चंदानी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed