{"_id":"56f69b424f1c1b1e1ff14e0e","slug":"by-the-end-of-the-financial-year-be-sure-to-consume-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय वर्ष के समापन तक कर लें बजट का उपभोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय वर्ष के समापन तक कर लें बजट का उपभोग
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
धन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
आवश्यकता से अधिक धनराशि का करें समर्पण
सीडीओ नितीश कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे उपलब्ध बजट का 31 मार्च तक उपभोग करना सुनिश्चित करें। आवश्यकता से अधिक बजट के सपर्पण की कारवाई भी पूरी करें। उन्होंने विभागाध्यक्षों से कहा कि अपने विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए उपलब्ध बजट के उपभोग और अवशेष की स्थिति का आकलन कर लें। साथ ही संबंधित पटल सहायक को कोषागार भेजकर मिलान कर लें। इस वित्तीय वर्ष में उपभोग हो सकने वाली धनराशि का तत्काल आकलन कर लें और नियमानुसार उसका उपभोग 31 मार्च तक प्रत्येक दशा में करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी विभाग ने बजट समय से आहरित न किया और लैप्स होने की स्थिति उत्पन्न हुई तो उसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे साथ ही यदि किसी मद में आवश्यकता से अधिक धनराशि उपलब्ध हो तो उसके समर्पण की सूचना भेजने की कार्रवाई भी नियमानुसार समय पर पूरी कर लें।