फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By the end of the financial year, be sure to consume budget

वित्तीय वर्ष के समापन तक  कर लें बजट का उपभोग

Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
By the end of the financial year, be sure to consume budget
धन - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
आवश्यकता से अधिक धनराशि का करें समर्पण
विज्ञापन

सीडीओ नितीश कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे उपलब्ध बजट का 31 मार्च तक उपभोग करना सुनिश्चित करें। आवश्यकता से अधिक बजट के सपर्पण की कारवाई भी पूरी करें। उन्होंने विभागाध्यक्षों से कहा कि अपने विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए उपलब्ध बजट के उपभोग और अवशेष की स्थिति का आकलन कर लें। साथ ही संबंधित पटल सहायक को कोषागार भेजकर मिलान कर लें। इस वित्तीय वर्ष में उपभोग हो सकने वाली धनराशि का तत्काल आकलन कर लें और नियमानुसार उसका उपभोग 31 मार्च तक प्रत्येक दशा में करना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी विभाग ने बजट समय से आहरित न किया और लैप्स होने की स्थिति उत्पन्न हुई तो उसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे साथ ही यदि किसी मद में आवश्यकता से अधिक धनराशि उपलब्ध हो तो उसके समर्पण की सूचना भेजने की कार्रवाई भी नियमानुसार समय पर पूरी कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed