{"_id":"67a7a227e2452f73060f0e1d","slug":"by-election-13-candidates-are-in-the-fray-for-the-post-of-five-village-heads-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-138897-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : पांच ग्राम प्रधान पद के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : पांच ग्राम प्रधान पद के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में पांच ग्राम प्रधान, आठ बीडीसी और 68 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई है। प्रधान के पांच पदों पर 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीडीसी के आठ पदों पर एक-एक नामांकन होने पर सभी का निर्विरोध होना तय है। अब सभी पदों पर 19 फरवरी को मतदान होगा और 21 फरवरी को मतगणना की जाएगी।
ईसानगर ब्लॉक के लौकाही मल्लपुर में ग्राम प्रधान के पद पर चार उम्मीदवार ऊषा पाठक, संतोषा, राधा और पिंकी मैदान में है। फूलबेहड़ के सिंगारपुर में महन शाह, नसरीन और सायमा खातून ने प्रधान बनने के लिए नामांकन कराया है। नकहा के ओदारा में प्रधान पद पर रामविलास, राशी पासवान और पूनम ने नामांकन कराया। बिजुआ के अंबारा में रीतेश कुमार और सोहनलाल ने नामांकन कराया।
-- -- -- -- -- --
इनका बीडीसी सदस्य बनना तय
ईसानगर के मोहम्म्दापुर में अरुण कुमार, रमियाबेहड़ के पठानपुरवा में कुलसूम बानो, बेहजम के बढ़रिया में मुस्कान, गोरिया भिलम में गीता देवी, गोला के अमीरनगर में ब्रांती देवी, पसगवां के नरदी में रेनू, लखीमपुर के राजापुर तृतीय में कमलेश कुमार, लगुचा तृतीय में अरूपी वर्मा, निघासन के लुधौरी में कूपा देवी का अकेला नामांकन होने पर बीडीसी सदस्य बनना लगभग तय है। वहीं पसववां के घाघपुर में किसी ने नामांकन नहीं कराया।