फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By DM on swine flu alert

स्वाइन फ्लू को लेकर डीएम ने किया सतर्क

Wed, 18 Feb 2015 10:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Feb 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
By DM on swine flu alert
डीएम किंजल सिंह ने स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। समस्त एसडीएम को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में सीएचसी पर आइसोलोशन वार्ड अलग से बनवाएं, जिसमें सिर्फ  स्वाइन फ्लू के संभावित मरीज भर्ती किए जाएं।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का कलेक्शन सेंटर जिला चिकित्सालय में बनाया गया है, जिसमें जिला पैथालोजी में जांच के बाद सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजा जाएगा। डीएम ने कहा है कि यदि ज्यादा मरीज मिलते हैं, तो प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों के भर्ती कराने की व्यवस्था रखें। बीएसए को निर्देशित किया गया कि बच्चों को स्वाइन फ्लू से संबंधित जानकारी दें। सीएमओ ने अत्यधिक खांसी आने पर जिला चिकित्सालय स्थित पैथालोजी में जांच कराने की बात कही है। समस्त अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को फॉगिंग और नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं एएसपी को निर्देश दिए गए कि समस्त थानेदारों को अपने क्षेत्र में सुअरों को खुला न घूमने दें। इसके लिए पशुपालकों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed