फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By air pagoda claim wheat procurement

धौरहरा में गेहूं खरीद के दावे हवा हवाई

Thu, 14 Apr 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा। Updated Thu, 14 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
By air pagoda claim wheat procurement
गेहूं खरीद
19 में से 18 केंद्रों पर बोरा ही नहीं
विज्ञापन

भटक रहे किसान, बिचौलियों की मौज

शासन-प्रशासन ने भले ही गेहूं खरीद के लिए कड़े निर्देश दिए हों, लेकिन तहसील क्षेत्र में उनका आदेश सिर्फ छलावा साबित हो रहा है। किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए भटकना पड़ रहा है। ब्लाक रमियाबेहड़, ईसानगर और धौरहरा में कुल 19 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 18 केंद्रों पर अब तक बोरे ही नहीं उपलब्ध हैं। यह हकीकत खुद एसडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने भ्रमण कर परखी और मामले की रिपोर्ट डीएम के पास भेजी है। 
किसानों से गेहूं खरीद के लिए तहसील क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों के कुल 19 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिसमें सर्वाधिक पीसीएफ के 11 क्रय केंद्र हैं। इस एजेंसी के सिर्फ पहड़ियापुर केंद्र पर 151 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई, जबकि शेष लालजीपुरवा, कफारा बाजार, हौकना मटेरा, हसनापुर, कफारा, अल्लीपुर, ईसानगर, सुजानपुर, खमरिया पंडित, चपकहा, हसनपुर कटौली केेंद्रों पर अब तक बोरे नहीं उपलब्ध हैं। यही हाल एनसीसीएफ, यूपीएसएस और नैकाफ  के रानीपुरवा, टापरपुरवा, मूसेपुर, शेरपुर, नैनापुर, बदालीपुर का है। आलम यह है कि किसान इन खरीद केंद्रों पर गेहूं लेकर जाते हैं, तो उन्हें बैरंग होना पड़ रहा है। सेंटर इंचार्ज बोरा न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। ऐसे में किसान अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए गेहूं बिचौलियों के हाथों बेचने को विवश हैैं। बिचौलिए किसानों से गेहूं 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल खरीद रहे हैं। जबकि सरकार ने 1525 रुपये रेट घोषित कर रखा है। 
विज्ञापन

एसडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि  तहसील क्षेत्र में 19 स्थानों पर गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन 18 क्रय केंद्रों पर अभी बोरे उपलब्ध नहीं हैं। इससे इन पर खरीद नहीं की जा रही है। कार्रवाई के लिए मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed