फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Businessman caught with three lakh rupees

Lakhimpur Kheri News: तीन लाख रुपये के साथ व्यापारी को पकड़ा

Mon, 26 May 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 26 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Businessman caught with three lakh rupees
गौरीफंटा में भारतीय मुद्रा संग पकड़ा गया युवक। स्रोत एसएसबी
गौरीफंटा। नेपाल के धनगढ़ी से आ रहे पलिया के एक व्यापारी को तीन लाख की भारतीय मुद्रा के साथ एसएसबी जवानों ने पकड़ा। बाद में मुद्रा के साथ सीजर बनाकर उसे कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसबी 39वीं वाहिनी गौरीफंटा के सहायक कमांडेंट मनफूल खान ने बताया कि पलिया कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर सीमा पर चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में रविवार की शाम को सीमा की आउटपोस्ट पर एसएसबी जवान चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान धनगढ़ी से गौरीफंटा की ओर आ रहे पलिया निवासी कपड़ा व्यापारी रितिक पटवा को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से नेपाल में प्रतिबंधित पांच-पांच सौ के 600 नोट यानी कुल तीन लाख भारतीय रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि उसकी पलिया में फर्म है और माल धनगढ़ी नेपाल में भी जाता है। उसका पेमेंट लेकर ही वह लौट रहे हैं। एसएसबी ने इसके बाद बरामद मुद्रा का सीजर बनाकर व्यापारी समेत गौरीफंटा कस्टम के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि नेपाल में भारत के पांच व दो सौ के नोट प्रतिबंधित हैं और ऐसे में सीमा से 25 हजार रुपये या उससे अधिक की मुद्रा मिलने पर कार्रवाई हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed