{"_id":"69a47ef140bd7e50520d0044","slug":"buses-and-trains-run-out-of-space-making-holi-a-challenging-time-for-homecoming-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169474-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बसों व ट्रेनों में जगह नहीं, होली पर घर वापसी चुनौतीपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बसों व ट्रेनों में जगह नहीं, होली पर घर वापसी चुनौतीपूर्ण
Sun, 01 Mar 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने उतरने के लिए लगी की यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए बाहर काम करने वाले लोगों की घर वापसी तेज हो गई है। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण ट्रेनें और बसें पूरी तरह फुल चल रही हैं। हालत यह है कि यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दबाव ट्रेनों में देखने को मिल रहा है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया लखीमपुर में प्रतिदिन लगभग तीन हजार टिकटों की बिक्री होती है, लेकिन होली के कारण तीन गुना इजाफा हुआ है। लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़। इधर से जाने वाली ट्रेनों में थोड़ी राहत है।
लखीमपुर होते हुए एक एक्स्रप्रेस सहित पांच जोड़ी ट्रेने हैं। रविवार को लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर लखनऊ की ओर से आने वाली लगभग सभी ट्रेनें ठसाठस भरी पहुंची। बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। यात्रियों का कहना है कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। वहीं लखीमपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में अपेक्षाकृत भीड़ कम है, क्योंकि अधिकतर लोग छुट्टी में अपने घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
गोला रेलवे स्टेशन पर भी हालात ऐसे ही हैं। प्लेटफॉर्म पर पहले से खड़े यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए ट्रेन में चढ़ने में परेशानी हो रही है। ट्रेन से उतरे यात्री अजय वर्मा ने बताया कि उन्हें लखनऊ से यहां तक खड़े होकर आना पड़ा। वहीं रेखा देवी ने कहा कि बच्चों के साथ भीड़ में सफर करना बहुत मुश्किल हो गया है। इधर, दिल्ली सहित बड़े शहरों से आने वाली रोडवेज बसों में ज्यादा भीड़ है, लेकिन इधर से आने वाली बसों में भीड़ नहीं है। हालांकि लोकल मार्गों की बसों में काफी भीड़ है। होली से पहले घर पहुंचने की जल्दबाजी में लोग किसी तरह सफर पूरा करने में जुटे हैं।