फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bus overturns on Shahjahanpur road in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: शाहजहांपुर मार्ग पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत, चालक की मौत, 22 यात्री घायल

Sun, 02 Jun 2024 01:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 01:20 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कार और रोडवेज की बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Bus overturns on Shahjahanpur road in Lakhimpur kheri
मोहम्मदी क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर कार और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस और कार अलग-अलग दिशा में खंती में पलट गईं। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। बस और कार में सवार 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

Bus overturns on Shahjahanpur road in Lakhimpur kheri
टक्कर के बाद खंती में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
हादसा रविवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। कार मोहम्मदी से शाहजहांपुर जा रही थी और गोला डिपो की बस शाहजहांपुर से गोला आ रही थी। मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर की सीमा के समीप दोनों वाहन टकरा गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई कार और बस खंती में पलट गईं। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर तहलीलदार, कोतवाल मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bus overturns on Shahjahanpur road in Lakhimpur kheri
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार चालक प्रदीप सिंह निवासी रामालक्षना, मोहम्मदी की मौत हो गई है। उसे शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। कार में प्रदीप के साथ उसका साथी शमशेर भी बैठा था। उसे मोहम्मदी में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई गई है। इसके अलावा बस में सवार पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले के लोग भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

Bus overturns on Shahjahanpur road in Lakhimpur kheri
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ये यात्री हुए घायल 
  1. हिना पुत्री उस्मान निवासी बरबर रोड, मोहम्मदी 
  2. अरबाज पुत्र उस्मान निवासी बरबर रोड, मोहम्मदी 
  3. जूही गुप्ता पत्नी प्रवीण गुप्ता निवासी बल्लभनगर, पीलीभीत 
  4. अनंत गुप्ता पुत्र प्रवीण गुप्ता निवासी बल्लभनगर, पीलीभीत
  5. पुनीत गुप्ता पुत्र रामकिशोर निवासी बल्लभनगर, पीलीभीत
  6. सोनम पत्नी राहुल भावलखेड़ा, शाहजहांपुर
  7. शिवम गुप्ता पुत्र मुरारीलाल निवासी गोला
  8. राम औतार पुत्र चंद्रीलाल निवासी फतेहपुर, अल्हागंज
  9. रिजवाना पत्नी हलील, बिजलीपुरा, शाहजहांपुर 
  10. पिंकी पत्नी अरुण शर्मा निवासी बीसलपुर पीलीभीत
  11. अजमल निवासी बंडी
  12. नव्या पुत्री निर्दोष निवासी अमीरनगर, लखीमपुर खीरी
  13. दिव्यांशी पुत्री निर्दोष निवासी अमीरनगर, लखीमपुर खीरी
  14. सोमवती पत्नी निर्दोष निवासी अमीरनगर, लखीमपुर खीरी
  15. जुनैद पुत्र इश्तिाक निवासी भीमराव आंबेडकर कॉलोनी, शाहजहांपुर 
  16. सिद्धार्थ पुत्र अरुण निवासी अमीरनगर, लखीमपुर खीरी
  17. सरला पत्नी हरीशचंद्र निवासी भीमराव आंबेडकर कॉलोनी, शाहजहांपुर 
  18. मान्या सैनी पुत्री अरुण सैनी
  19. लक्ष्मी शर्मा पुत्री संतोष कुमार निवासी अमीरनगर, लखीमपुर खीरी
  20. आयुष पुत्र राहुल निवासी भावलखेड़ा, शाहजहांपुर,  
  21. मोहम्मद खलील पुत्र रजीहसन निवासी बीसलपुर, पीलीभीत 
  22. कार सवार शमशेर सिंह 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed