{"_id":"63ced4f366d245055e6fc7b1","slug":"bus-lakhimpur-news-bly511056553-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार, यात्रियों पर बढ़ेगा भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार, यात्रियों पर बढ़ेगा भार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी कर ली है। यात्रियों को अब रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस बार प्रति किलोमीटर 25 पैसे बढ़ाने की तैयारी है, जो अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। शासन को इसका प्रस्ताव भी तैयार कर भेज दिया है।
डीजल के दाम बढ़ने से निरंतर महंगाई में इजाफा हो रहा है। डीजल की कीमत बढ़कर 92 रुपये तक पहुंच गई हैं। ऐसे में परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 25 पैसा पर किलोमीटर किराया बढ़ाने का मसौदा तैयार कर शासन को भेजा है। इस पर मुहर लगते ही परिवहन निगम की हर श्रेणी की बसों का किराया बढ़ जाएगा।
इससे पहले अधिकतम दस पैसे पर किलोमीटर तक की ही बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन इस बार सर्वाधिक 25 पैसे बढ़ने से लंबी दूरी पर जाने वाले मुसाफिरों को ज्यादा किराया अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
गत दस साल में 27 पैसे बढ़ा किराया
पिछले दस सालों से यात्रियों की जेब पर निरंतर किराए का बोझ बढ़ता रहा है। वर्ष 2012 और फिर 2013 में चार पैसे पर किलोमीटर यात्री किराया बढ़ा। इसके बाद 2017 में नौ और 2020 में दस पैसा पर किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई। इस साल 25 पैसे पर किलोमीटर यात्री किराया बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
डीजल से लेकर स्पेयर पार्ट्स तक के बढ़े दाम
विभागीय लोग बताते हैं कि 2020 में यात्री किराया बढ़ा था, तब से लेकर अब तक वही किराया लिया जा रहा है। जबकि डीजल से लेकर स्पेयर पार्ट्स आदि तक के दामों में काफी बढ़ गए हैं। डीजल 65 से 92 रुपये में पहुंच गए। बसों की मरम्मत आदि पर भी खर्च बढ़ा है। इसलिए किराया बढ़ना जरूरी है।
लखीमपुर से लखनऊ
स्टेशन- दूरी- किराया- प्रस्तावित किराया
1. हरगांव-22- 26-31
2. सीतापुर-48-56-68
3. सिधौली-83- 97-118
4. लखनऊ-135-162-195
5. कानपुर- 236- 278-337
लखीमपुर से दिल्ली
स्टेशन-दूरी- किराया- प्रस्तावित किराया
1. गोला-39- 44-54
2. मोहम्मदी-72- 82-100
3. शाहजहांपुर-105- 121-147
दिल्ली- 466-839-955(एसी बस)
‘यात्री किराए का निर्धारण मुख्यालय से होता है। इस संबंध में मुख्यालय से जो दिशा निर्देश मिलेंगे, उनका पालन कराया जाएगा। हालांकि 25 पैसे प्रति किमी यात्री किराए में बढ़ोतरी होने की सूचना मिली है।’
- जोगेंद्र सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो