फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bus broke down, passengers pushed, people struggled with jam

Lakhimpur Kheri News: बस खराब, यात्रियों ने लगाया धक्का, जाम से जूझे लोग

Fri, 29 Sep 2023 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bus broke down, passengers pushed, people struggled with jam
गुरू गोविंंद सिह चौराहे पर बस खराब यात्री लगा रहे धक्का
लखीमपुर खीरी। हैदरगढ़ डिपो की एक खस्ताहाल बस शुक्रवार की दोपहर गुरुगोविंद सिंह चौक पर खराब हो गई। बस स्टार्ट करने के लिए यात्रियों को धक्का लगाना पड़ा। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। चौराहे पर काफी देर तक जाम की स्थिति रही। वाहन चालकों और आमजन को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

खस्ताहाल बसों का संचालन न करने का निर्देश हैं। इसके बावजूद परिवहन निगम की कई खस्ताहाल बसें फर्राटा भर रही हैं। गोला, लखीमपुर के अलावा शाहजहांपुर, सीतापुर व हैदरगढ़ डिपो की कई बसों की हालत खराब है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे हैदरगढ़ डिपो की एक अनुबंधित बस रोडवेज बस अड्डे के आगे गुरु गोविंद सिंह चौक के पास बंद हो गई।
विज्ञापन

इसी समय कई अन्य बसें और सवारी वाहनों के आ जाने से जाम लग गया। दो पहिया और पैदल जाने-जाने वाले भी जाम में फंस गए।परिचालकों और यात्रियों के धक्का लगाने पर बस स्टार्ट हुई। यात्रियों के धक्का लगाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायल हुआ। आवागमन बहाल होने में आधे घंटे से अधिक समय लग गया। केंद्र प्रभारी नफासत अली ने बताया कि बस खराब होने की जानकारी नहीं मिली। हैदरगढ़ डिपो लखनऊ में आता है।

गुरू गोविंंद सिह चौराहे पर बस खराब यात्री लगा रहे धक्का

गुरू गोविंंद सिह चौराहे पर बस खराब यात्री लगा रहे धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed