फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   burn transfarmer

निघासन के सदर चौराहे का ट्रांसफार्मर जला

Tue, 14 Jul 2015 07:41 PM IST
निघासन
निघासन Updated Tue, 14 Jul 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
burn transfarmer
सदर चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर दोपहर में अचानक जलने लगा, इससे वहां अफरातफरी मच गई। काफी देर जलने के बाद बिजली सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन

सदर चौराहे पर रखे गए ट्रांसफार्मर से सिंगाही और पलिया रोड़ की सप्लाई दी गई है। आए दिन फाल्ट के चलते यहां पर अफरातफरी का माहौल रहता है। दोपहर करीब तीन बजे बिजली सप्लाई लगाई गई। बिजली सप्लाई आते ही ट्रांसफार्मर में लगा केबिल टूटकर नीचे गिर गया और आग लग गई। करीब 10 मिनट तक वहां पड़ा प्लास्टिक गिलास और अन्य सामान भी जला। किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग
गोला गोकर्णनाथ। ब्लाक कुंभी के गांव सुहेला के ग्रामीणों ने एसडीओ अभिषेक कुमार से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। सुहेला गांव के ग्रामीणों ने एसडीओ से एक माह से खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग शिकायत पत्र देकर की है। ग्रामीणों ने कहा है कि गांव का ट्रांसफार्मर एक माह से खराब है। जिसे बदलवाने के लिए कई बार लिखित और मौखिक रूप से विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस मौके पर संतोष कुमार, अमित गुप्ता, अवनीश, पंकज कुमार, शिवसागरलाल, देवेंद्र कुमार, प्रेमचंद, कृष्णकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरवर में ट्रांसफार्मर
फुंका, बिजली गुल
बरवर।
मोहल्ला कोट में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण दो दिन से विद्युत सप्लाई बाधित है।
ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ला कोट, बलराम नगर, जलील नगर, शास्त्री नगर में रमजान के दिनों में रोजेदारों को शाम को तराबी पढ़ने तथा सुबह शहरी के समय दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोगों ने विद्युत व्यवस्था सही कराने की मांग की है। विद्युत विभाग के जेई सर्वेश सिंह ने बताया ट्रांसफार्मर दो दिन के अंदर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed