फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bullion traders protest the removal of a candle in March

सराफा व्यवसाइयों ने कैंडल मार्च निकालकर किया विरोध

Tue, 29 Mar 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders protest the removal of a candle in March
विरोध - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गोला में भी व्यापारियों ने विरोध जारी रखा
सराफा वेलफेयर एसोसिएशन ने एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में मंगलवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार का विरोध किया। 
व्यापारियों ने सराफा चौराहा से सदर चौराहा, मेन रोड, थरवरनगंज, अस्पताल रोड होते हुए हीरालाल धर्मशाला चौराहा तक जुलूस निकाला। इससे पहले सराफा चौराहा पर व्यापारियों की बैठक में एमएलसी शशांक यादव पहुंचे और उनकी हड़ताल का समर्थन किया। सराफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में एमएलसी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान संरक्षक मंडल के आत्मा शरण गुप्ता, प्रवीण प्रकाश बरनवाल, जगदीश पुरी के अलावा संतोष गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, आलोक रस्तोगी, हर्ष सेठ, सुमित गुप्ता, मनोज सहगल, दिनेश गुप्ता, सुमित पुरी समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यवसाइयों की कारोबार बंदी लगातार जारी है। सराफा कारोबारियों ने धरनास्थल पर विरोध करते हुए केंद्र सरकार को कोसा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर रहे सराफा व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार देशव्यापी सराफा कारोबार बंदी और विरोध प्रदर्शन के बाद भी अपना अड़ियल रवैया अपनाए है, जिसका आगामी चुनाव में मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सराफा व्यापारी मंच के उपाध्यक्ष राममोहन सोनी ने कहा कि हड़ताल के कारण जहां एक ओर सराफा कारोबारी और कारीगर सड़क पर आ गए हैं वहीं देश को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे बसपा नेता कमलेश वर्मा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्यामनरायण सोनी, दीपक राजपूत, रामचंद्र रस्तोगी, सुरेश राजपूत, रामरक्षपाल राजपूत, बलवंत सोनी, चंदन सेठी, दीपक राजपूत, विवेक गुप्ता, किशन सोनी, पंकज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दुर्गेश सोनी, हरद्वारीलाल राजपूत, सचिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed