{"_id":"63d01f8134264448ef3f3cd5","slug":"bulldozer-thundered-on-track-shopkeepers-lakhimpur-news-bly511149680-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पटरी दुकानदारों पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पटरी दुकानदारों पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
शहपुरा कोठी से नौरंगाबाद चौराहा तक हटा अतिक्रमण
लखीमपुर खीरी। जिला सहकारी बैंक की एजीएम 29 जनवरी को होगी। इसमें प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के शामिल होने की संभावना है। इसको लेकर बैंक में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में मंगलवार को तहसील प्रशासन ने जिला सहकारी बैंक परिसर के बाहर फुटपाथ पर लगे ठेलों पर जेसीबी चलावा दी।
शहर की हर सड़क अतिक्रमण की चपेट में है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ सड़कों पर जाम लगता है। हालांकि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पालिका प्रशासन दुकानदारों को अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए निरंतर एनाउंसमेंट करवा रहा है। ऐसे में 29 जनवरी को जिला सहकारी बैंक की एजीएम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री के आने की संभावना है।
ऐसे में बैंक परिसर के लिए बदनुमा दाग बने पटरी दुकानदारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया। सदर एसडीएम श्रद्धा के नेतृत्व में पालिका ईओ ने शहरपुरा कोठी चौराहा से लेकर नौरंगाबाद चौराहा तक फुटपाथ पर लगे ठेलों का हटवा दिया। वहीं आसपास के पक्के दुकानदारों को नाले पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी है। इस दौरान नायाब तहसील सहित पालिका कर्मी मौजूद रहे।