फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bull tramples an old man to death

Lakhimpur Kheri News: मंडी में सांड़ ने मचाया उत्पात, हमले में बुजुर्ग की मौत

Thu, 06 Mar 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bull tramples an old man to death
मृतक अब्दुल की फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी में छुट्टा पशुओं का आतंक है। बृहस्पतिवार को सांड़ ने मंडी में काम करने वाले एक बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थोक सब्जी फल विक्रेता एसोसिएशन ने मंडी सचिव को पत्र लिखकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि महेवागंज के ग्राम सिंगारपुर निवासी अब्दुल वहीद उर्फ पप्पू मंडी में अपना काम निपटाने के बाद सब्जी आदि की खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान छुट्टा सांड़ आपस में लड़ने लगे, कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही अब्दुल जानवरों की चपेट में आ गए। सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया। उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों को मंडी में घुसने से रोकने के लिए नहीं कोई प्रबंध
राजापुर मंडी में जानवरों के प्रवेश रोकने को लेकर किसी तरह की कोई व्यवस्था न होने के चलते आए दिन यही जानवर आक्रामक हो जाते हैं। इनकी आपस की लड़ाई में कई लोग घायल भी जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंडी में आढ़तिए बची हुई सब्जी, फल आदि डाल देते हैं। भोजन की तलाश में यह छुट्टा जानवर लड़ाई करते हैं। इधर बृहस्पतिवार को छुट्टा जानवरों के आपसी संघर्ष के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed