{"_id":"69f6fbb224291237b8038290","slug":"buffalo-died-after-a-tree-fell-during-rain-accompanied-by-strong-winds-in-lakhimpur-kheri-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: ईसानगर इलाके में तेज हवा के साथ बारिश, जामुन का पेड़ गिरने से भैंस मरी, तीन कच्चे घर ढहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: ईसानगर इलाके में तेज हवा के साथ बारिश, जामुन का पेड़ गिरने से भैंस मरी, तीन कच्चे घर ढहे
Sun, 03 May 2026 01:09 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 03 May 2026 01:09 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के ईसानगर इलाके में रविवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान चपकहा गांव में हादसा हो गया। यहां एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे एक भैंस मर गई। तीन कच्चे घर भी ढह गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े पीड़ित ग्रामीण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जनपद में रविवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। ईसानगर क्षेत्र के चपकहा गांव में बारिश और तेज हवा के दौरान हादसा हो गया। गांव में तेज हवा से जामुन का विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से एक भैंस मर गई, जबकि तीन कच्चे मकान पूरी तरह धराशायी हो गए।
विज्ञापन
ईसानगर थाना गांव चपकहा निवासी सुर्जलाल की भैंस जामुन के पेड़ के नीचे बंधी थी। सुबह बारिश और तेज हवा के चलते पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दबने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं पेड़ की चपेट में आने से दिलीप कुमार, अनिल कुमार और कनौजी लाल के कच्चे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
घरों से बाहर भागे लोग
हादसे के समय घरों में मौजूद लोग खतरा भांपते हुए समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार यदि कुछ देर और हो जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पेड़ की टहनियां हटाकर स्थिति को संभालने में जुट गए। हालांकि तब तक पेड़ के नीचे दबी भैंस मर गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय लेखपाल को दे दी गई है। उन्होंने नुकसान का आकलन कराकर पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि नुकसान का सर्वे कराकर दैवीय आपदा के तहत सहायता राशि दी जाएगी।