{"_id":"6a08ba8934bad448cf0cc464","slug":"budget-was-equal-but-there-was-a-big-difference-in-expenditure-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-175314-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बजट मिला बराबर, खर्च में दिखा बड़ा फर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बजट मिला बराबर, खर्च में दिखा बड़ा फर्क
Sun, 17 May 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 17 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में शिक्षक एमएलसी समेत नौ जनप्रतिनिधियों को विधायक निधि के तहत बराबर धनराशि दी गई, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य करा सकें।
निधि खर्च करने के मामले में धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी सबसे आगे रहे, जिन्होंने 99.55 प्रतिशत बजट खर्च कर लिया। पलिया विधायक रोमी साहनी सबसे पीछे हैं, जो अब तक केवल 17.19 प्रतिशत बजट ही खर्च कर सके हैं।
जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों में निघासन विधायक शशांक वर्मा ने 59.76 प्रतिशत, गोला विधायक अमन गिरी ने 98.56 प्रतिशत, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने 62.50 प्रतिशत, सदर विधायक योगेश वर्मा ने 97.71 प्रतिशत, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने 59.06 प्रतिशत, मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने 87.45 प्रतिशत और शिक्षक एमएलसी अनूप कुमार गुप्ता ने 36.75 प्रतिशत बजट खर्च किया है।
विज्ञापन
विधायकों का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। प्रत्येक विधायक को हर वर्ष पांच करोड़ रुपये के हिसाब से पांच वर्षों में कुल 25 करोड़ रुपये तक की निधि विकास कार्यों के लिए मिलती है। अधिकांश विधायकों ने अपनी निधि इंटरलॉकिंग, मार्ग प्रकाश, सीसी रोड, संपर्क मार्ग, भवन निर्माण और अन्य विकास कार्यों पर खर्च की है।
पलिया विधायक रोमी साहनी ने इंटरलॉकिंग, विद्युत कार्य और भवन निर्माण सहित अन्य कार्य कराए हैं। निघासन विधायक शशांक वर्मा ने इंटरलॉकिंग, संपर्क मार्ग, स्मार्ट क्लास, सोलर लाइट और मार्ग प्रकाश पर खर्च किया है। गोला विधायक अमन गिरी ने इंटरलॉकिंग, मार्ग प्रकाश, सीसी रोड, संपर्क मार्ग और नाला-नाली निर्माण कार्य कराए हैं।
श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने इंटरलॉकिंग और मार्ग प्रकाश, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने मुख्य रूप से मार्ग प्रकाश, सदर विधायक योगेश वर्मा ने मार्ग प्रकाश, इंटरलॉकिंग, पुल-पुलिया, संपर्क मार्ग, सीसी रोड और भवन निर्माण, जबकि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनी ने मार्ग प्रकाश, इंटरलॉकिंग, बरातघर और चौपाल निर्माण पर निधि खर्च की है। मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने इंटरलॉकिंग और मार्ग प्रकाश के कार्य कराए हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विधायक
कुल बजट
खर्च बजट
अवशेष बजट
पलिया 864.34
148.59
715.74
निघासन 1033.54
617.68
415.86
गोला
796.65
785.23
11.42
श्रीनगर
945.65
591.67
354.97
धौरहरा
594.97
592.32
2.65
सदर
701.96
685.89
16.06
मितौली 577.92
341.34
236.57
मोहम्मदी
819.26
716.49
102.76
एमएलसी
960.40
352.81
607.59
नोट : बजट की राशि लाख में है। वर्ष 2025-26 के कुल बजट में वर्ष 2024-25 का अवशेष बजट भी शामिल है।
-- -- -- -- -- -- -- -
क्षेत्र में बड़ी संख्या में विकास कार्य मेरे द्वारा पैरवी करके शासन स्तर से कराए गए हैं। विधायक निधि कम खर्च हुई ये सही है, पर अगले कुछ समय में इसे पूरा करने का प्रयास है। कुछ प्रस्ताव चले भी गए हैं।
-रोमी साहनी, विधायक, पलिया
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जो भी निधि आई थी। विकास कार्यों में खर्च की गई है। आगे अभी काफी विकास कार्य शेष है। आने वाली निधि भी संपूर्ण विकास कार्यों में खर्च होगी।
-विनोद शंकर अवस्थी, विधायक धौरहरा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जो भी हम जन प्रतिनिधियों को विधायक निधि दी जाती है। उसमें प्राथमिकता से जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किए गए हैं। आगे भी विकास का ये क्रम ऐसे ही चलेगा और जनहित व विकास कि कार्यों पर निधि का पूर्ण खर्च किया जाएगा।
-अमन गिरि, विधायक, गोला गोकर्णनाथ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अधिक से अधिक निधि विकास कार्यों पर खर्च करने का प्रयास रहा है। बड़ी संख्या में कार्य भी हुए हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों पर विधायक निधि का पैसा अधिक से अधिक खर्च हो, ये प्रयास आगे भी रहेगा।
-लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक मोहम्मदी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विकास कार्यों को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। विधायक निधि का पूरा पैसा विकास कार्यों पर खर्च हो ये हमेशा प्रयास रहा है। हमारे सारे प्रस्ताव गए हैं, हालांकि अभी कई काम नहीं हुए हैं। जल्द ही सारे प्रस्तावों के काम पूरे होंगे।
-सौरभ सिंह सोनू, विधायक, कस्ता
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निधि से तमाम काम कराए जा चुके हैं। बाकी निधि सोलर पर खर्च करनी थी, मेरी तरफ से तैयारी पूरी है। लिखित प्रक्रिया में कुछ देरी हो रही है, इसीलिए निधि बची है। जनता की जरूरत के सभी कार्यों में निधि खर्च की जाएगी।
-अनूप गुप्ता, एमएलसी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सारे प्रस्ताव जा चुके है हैं। कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण कार्य रुके हैं। जैसे ही ये दिक्कत दूर होगी, सारे प्रस्तावों पर कार्य होंगे। विधायक निधि का खर्च शत-प्रतिशत हो, इसके लिए विकास कार्यों के प्रस्ताव बराबर दिए जाते हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में विकास कार्य कराए भी गए हैं।
-शशांक वर्मा, विधायक, निघासन