फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BSP supremo's birthday Appeared on the party strength

बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर पार्टी ने दिखाई ताकत

Fri, 15 Jan 2016 07:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 15 Jan 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
BSP supremo's birthday Appeared on the party strength
 बसपा सुप्रीमो मायावती के 60वें जन्मदिन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच 60 किलो का केक काटकर जश्न मनाया गया। जन्मदिन मनाने के साथ ही विधायक और आगामी 2017 चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर श्रवण कुमार गौतम ने कहा कि सपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, जिसके चलते मुजफ्फरनगर-बरेली समेत कई जिलों में दंगे हुए। बहू-बेटियां की सुरक्षा करने में सरकार विफल रही है। उन्होंने विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि बसपा सरकार में चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया गया और सपा अपने वायदे के मुताबिक योजनाएं भी नहीं चला सकी।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल परिसर में बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन को मनाने के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी। कार्यक्रम में जिले भर से लोगों की उमड़ी भीड़ को देखकर पार्टी नेता गदगद दिखे। करीब पौने एक बजे मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर श्रवण कुमार ने केक काटा, जिसके बाद कार्यक्रम में गति आई। पूर्व सांसद एवं मोहम्मदी प्रत्याशी दाउद अहमद ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में गुंडाराज चल रहा है। एक ही परिवार का विकास हो रहा है। समाजवादी पार्टी के लोग जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। धौरहरा विधायक शमशेर बहादुर उर्फ शेरू ने कहा कि बसपा सरकार में अरहर की दाल 50 रुपये किलो बिक रही थी। अब गरीबों को मिलनी मुश्किल हो गई है। श्रीनगर प्रत्याशी डॉ. अजय सरोज ने कहा कि सपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। अधिकारी मौज काट रहे हैं और गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर बीपी हंस के पोते आशीष हंस ने बसपा सुप्रीमो पर बनाई आरती सुनाई। इस दौरान विधायक रोमी साहनी, मोहम्मद कयूम, कमलेश वर्मा ने भी संबोधित किया। सभी ने आगामी विधानसभा चुनावों में जिले की आठों सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस दौरान सपा, कांग्रेस और भाजपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने बसपा की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में मंडल कोआर्डिनेटर उमाशंकर गौतम, प्रह्लाद भार्गव, बीपी हंस, शिवरतन राज, प्रमोद चौधरी, अमित चौधरी, कस्ता प्रत्याशी राजेश गौतम, सुरेंद्र पाल वर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन

तो शुरू हुई कद्दावर बनने की होड़
लखीमपुर खीरी। पिछली बसपा सरकार में कद्दावर नेता रहे जुगुल किशोर के भाजपा में चले जाने के बाद से बसपा में कोई बड़ा चेहरा उभरकर सामने नहीं आया है, क्योंकि तब जिले की राजनीति उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती थी। दूसरे मायने में कहे तो खीरी में सत्ता का रिमोट जुगुल के हाथ में ही रहता था। अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ लोगों में खुद को कद्दावर दिखाने की होड़ शुरू हो गई हैै। इस कड़ी में बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर धौरहरा विधायक शमशेर बहादुर उर्फ शेरू ने कुुछ ऐसा ही दिखाने का प्रयास किया, जिसके लिए वह अपने काफिले में गाड़ियों का सीरियल नंबर डालकर पहुंचे। उनके काफिले में एक नंबर से लेकर 100 तक के चौपहिया वाहन देखे गए। जबकि अन्य प्रत्याशी भी काफिले के साथ पहुंचे। विधायक शमशेर बहादुर ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने का प्रयास किया गया। जन्मदिन में शामिल होने के लिए धौरहरा क्षेत्र से 200 चौपहिया वाहन, 10 बस, 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत पिकअप से लोग लखीमपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed