{"_id":"6b61c227bc29adf10c880c99e735b651","slug":"bsp-co-ordinator-demands-to-remove-co-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा कोआर्डिनेटर ने उठाई सीओ को हटाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा कोआर्डिनेटर ने उठाई सीओ को हटाने की मांग
सिंगाही।
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मंडल कोआर्डिनेटर की अगुवाई में आए प्रतिनिधिमंडल ने तीनों बहनों से मुलाकात की और रामबली गुप्ता से घटना एवं पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर चर्चा की। मंडल कोआर्डिनेटर उमाशंकर गौतम ने कहा कि घटना में सीओ की लापरवाही स्पष्ट हो जाने के बाद भी उन पर कार्रवाई न करना यह प्रतीत होता है कि यह सरकार नौकरशाहों की सरकार है। ऐसे में लोग अपने को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। उन्होंने परिवार वालों की सुरक्षा के लिए गनर दिलाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश अराजकता की आग में जल रहा है। पुलिस और एसटीएफ की मौजूदगी में फिरौती देने के बाद अपहरणकर्ताओं ने बहनों को छोड़ा जाना शर्मनाक है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कितनी लचर हो चुकी है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कयूम, यासीन, गणेश नागर, गुड्डू शामिल थे।
सही खुलासे के लिए लड़ाई लड़ेगी उपमा
पुलिस ने एक और संदिग्ध दबोचा उपमा ने बताया कि अब तक एसपी अखिलेश चौरसिया और एसटीएफ ने सही खुलासा कर तीन बदमाशों को जेल भेजा है। स्थानीय पुलिस यदि अन्य सात बदमाशों को नहीं पकड़ पाती है तो वह एसपी से लेकर सीएम अखिलेश यादव तक जाएंगी।
खैरीगढ़ मामले में पुलिस की जांच की रफ्तार धीमी
निघासन। खैरीगढ़ मामले में पुलिस की जांच पड़ताल धीमी हुई है। खुलासे के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अन्य सात बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है। हालांकि कोतवाली तिकुनियां के गांव रायपुर से एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिंगाही थाने के तत्कालीन एसओ जेपी यादव के सस्पेंड होने के बाद अभी किसी को वहां की कमान भी किसी नए एसओ को नहीं सौंपी गई है। वहीं पुलिस ने किसी भी आरोपी या संदिग्ध के पकड़े जाने से इंकार किया है। शुुरुआत में एसटीएफ और पुलिस ने तेजी पकड़ते हुए तीन बदमाशों को दबोच कर खुलासा कर दिया था, लेकिन अन्य सात बदमाशों को पकड़ने के प्रति वह सुस्त हो गई है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस छापामारी करके संदिग्धों को उठा रही है, लेकिन इन्हें पूछताछ कर छोड़ रही है। वहीं एसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि अपहरण कांड में शामिल सात अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार कार्य कर रहीं हैं। जल्द ही शेष अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में होंगे।