फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BSA office sent to the diet list of missing people

बीएसए कार्यालय ने डायट को भेजी अनुपस्थित लोगों की सूची

Thu, 29 Jan 2015 07:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 Jan 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
जिले में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद गुरुवार को अनुपस्थित अभ्यर्थियों की सूची डायट को भेज दी गई। नई सूची पांच फरवरी को जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों की सूची गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेज दी। बीएसए ने बताया कि प्रथम सूची में 4513 प्रशिक्षु शिक्षकों के नाम थे। 28 जनवरी तक इन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसमें कुल 2145 अभ्यर्थियों ने बुधवार तक जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसमें 904 महिला तथा 1240 पुरुष अभ्यर्थी हैं जबकि 2365 अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने नहीं आए हैं। अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता 29 जनवरी को समाप्त हो गई है। गुरुवार को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की सूची जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को भेज दी गई है। अब डायट प्राचार्य उसके नीचे की मेरिट की नई सूची जारी करेंगे। उन्हें जब सूची मिल जाएगी तो वे नियुक्ति पत्र वितरण शुरू करवा देंगे।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अनुपस्थित अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हो गई है। गुरुवार से ही डायट में दूसरी सूची बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि पांच फरवरी तक वह दूसरी सूची जारी कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed