फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   brutal murder of young man his dead body hanged from tree in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: निघासन इलाके में युवक की निर्मम हत्या, पहले काटा गला, फिर पेड़ से लटकाया शव

Mon, 06 Mar 2023 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Mar 2023 12:35 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के थाना निघासन क्षेत्र में एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले युवक का गला काटा, फिर उसका शव फंदे से पेड़ पर लटका दिया।

विज्ञापन
brutal murder of young man his dead body hanged from tree in lakhimpur kheri
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के गांव चिड़ीमारन पुरवा में अज्ञात हमलावरों ने अनुसूचित जाति के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। सोमवार की सुबह उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


निघासन थाना क्षेत्र के चिड़ीमारन पुरवा गांव में अनुसूचित जाति के बनवारी लाल का पुत्र श्रीप्रकाश (22 वर्ष) रविवार की रात घर में ही सो गया था। सुबह जब घरवाले सोकर उठे तो रात में श्रीप्रकाश को घर पर न पाकर खोजबीन शुरू की। इसी दौरान किसी ग्रामीण के जरिये पता चला कि श्रीप्रकाश का शव एक खेत में गूलर के पेड़ पर लटका हुआ है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बनवारी लाल के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह किसी तरह होश संभाल कर मौके पर पहुंचा। हत्या की सूचना पर पहुंचे सीओ निघासन संजय नाथ तिवारी, कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिये भिजवाया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में मिला खून से सना चाकू 

पुलिस की पड़ताल में मृतक के गेहूं के खेत में खून से सना चाकू और खून बिखरा मिला। घरवालों ने बताया कि श्रीप्रकाश की गला रेतकर हत्या करने के बाद मामले को हत्या दिखाने के लिये उसके शव को फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इनकार किया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

सीओ निघासन संजय नाथ तिवारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान परिवार वालों ने किसी से भी पुरानी रंजिश से इनकार किया है। मामल में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी का पता लगाने के लिये जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed