फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brothers put tilak on the forehead, wished longevity

भाइयों के माथे पर लगाया तिलक, दीर्घायु की कामना

Tue, 01 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 01 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Brothers put tilak on the forehead, wished longevity
दूज - फोटो : अमर उजाला
भाइयों ने हमेशा रक्षा करने का दिया बहनों को वचन, जिले में उत्साह से मनाया गया भइया दूज 
विज्ञापन

भाई बहन के प्यार का पर्व भइया दूज जिले भर में परंपरागत रूप से हर्षोंल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाने के बाद मिठाई खिलाकर उनकी सलामती, खुशहाली और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन देते हुए दक्षिणा और उपहार भेंट किए। 
दिवाली के बाद भइया दूज के दिन एक बार फिर सड़कों और बाजार में चहल पहल नजर आई। भइया दूज का टीका करने और करवाने के लिए बहन और भाइयों को एक दूसरे के घरों को जाता देखा गया। बाजार में मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। मिठाइयों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मिठाई की दुकानों पर दिन भर भीड़ भाड़ बनी रही। 
विज्ञापन

पलियाकलां। भइया दूज पर बहनों ने भाइयों के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का वचन लिया। साथ ही मिठाई खिलाकर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। इलाके के महंगापुर, मझगईं, संपूर्णानगर, गौरीफंटा, चंदनचैकी सहित अन्य जगहों पर भी भैया दूज धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। बहनों ने चौक पर मिठाई, भुरकी, लाई, चूरा, रूई की पगिया, रोली अक्षत से पूजा कर भाई की दीर्घायु की कामना की। चौक पर भाई को बैठाकर बहनों ने टीका किया और मिठाई खिलाकर दीर्घायु की कामना की। पड़ोस के गांव रमुआपुर, चिंतापुरवा, बक्खारी, लखैया, जमुनाबाद, बिझौली में भी भइया दूज मनाया गया।
संसारपुर। बहनों ने भाइयों के टीका लगाकर उनके खुशहाल और सफल जीवन की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। मिठाइयों की दुकान पर दिन भर खरीदारों की भीड़ रही।
ममरी। भइया दूज पर बहनों ने उपवास रखकर चौक का पूजन करने के बाद भाइयों को टीका कर मुंह मीठा कराया और दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों के चरण छूकर दक्षिणा दी और रक्षा वचन दिया। 
रजागंज। बहनों ने व्रत रखकर भाइयों की दीर्घायु की कामना की। क्षेत्र के करनपुर, मुर्तिहा, उद्यानपुर, केसवापुर, रहमतनगर आदि गांवों में बहनों ने पूजन कर भाइयों को तिलक लगा कर मिष्ठान खिलाया। भाइयों ने बहनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उपहार दिए।
 उचौलिया। भइया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर आजीवन उनकी रक्षा का वचन दिया। 
मैलानी। भइया दूज के अवसर पर बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही भाइयों ने बहनों की ताउम्र सुरक्षा का संकल्प लिया।
मूड़ासवारान। कस्बा सहित अलीगंज, भैंठिया, भदेंड़, नाथूपुर, सहसपुर, बघौड़ा, संसारपुर, हरसिंगपुर, बद्रीपुर आदि गांवों में भइया दूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। 
मोहम्मदी। भइया दूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी उनकी रक्षा का संकल्प लिया। जंगबहादुरगंज, पसगवां, बरवर, अमीरनगर में भी भईया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
ओयल। नगर क्षेत्र में भइया दूज परंपरागत ढंग से मनाया गया। देव पूजन एवं कलम दवात का पूजन करने के अलावा बहनों ने भाइयों को टीका रोली करने के बाद मिठाइयां खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना की।

ट्रेनें बंद होने से हुई परेशानी, बसों में रही भीड़
मैलानी। मैलानी-सीतापुर रेलखंड पर ट्रेनें बंद होने से इस बार मैलानी से सीतापुर के बीच आने-जाने वाली विवाहिताओं को बेहद परेशानियां उठानी पड़ीं। मैलानी से सीतापुर के बीच अब तक आवगमन के लिए बसों की समुचित व्यवस्था न होने से परेशानियां और बढ़ गईं। लखीमपुर से मैलानी आने-जाने के लिए किसी ने गोला तो किसी ने भीरा की ओर से आवागमन किया।

ट्रेनें बंद होने से इस बार डग्गामार वाहनों मैजिक, वैन, जीप आदि से सवरियां ढोने वालों की भी चांदी रही। गोला की ओर जाने के लिए तमाम लोगों ने खुटार जाने के लिए जान जोखिम में डाल डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
उचौलिया। क्षेत्र में रोडवेज बसें, टेंपो सवारियों से खचाखच भरकर चले। लोग जान जोखिम में डाल कर एक बाइक पर चार सवारी लेकर और टेंपो पर लटक कर चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed