फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother filed a murder case against four

भाई ने दर्ज कराया चार पर हत्या का मुकदमा

Fri, 04 Jun 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brother filed a murder case against four
मिल डायवर्जन रोड पर दो पक्षों में फायरिंग का मामला
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के दो लोग पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए लखनऊ रेफर
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार की देर रात मिल डायवर्जन रोड स्थित विश्वकर्मा चौराहे पर दो पक्षों में हुई फायरिंग में एक की मौत के मामले में मृतक के भाई ने चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला तीर्थ निवासी अवनीश तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि दो जून की देर रात डामर रोड विश्वकर्मा चौराहे पर मोहल्ला तीर्थ निवासी राजेश बाजपेई, सीनर बाजपेई, सूली बाजपेई और नीटू बाजपेई ने एक राय होकर जमीन की रंजिश में ललकारते हुए भाई संजीव तिवारी उर्फ संजू की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा सीनर बाजपेई, सूली बाजपेई व नीटू बाजपेई ने बांके से उसके भाई के सिर पर कई वार किए, जिससे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। शोर करने पर विपक्षी हत्या कर भाग गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने किया मौके का निरीक्षण, दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश
बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे एसपी विजय ढुल ने रात में हुई घटना की जानकारी कर घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ एसएन तिवारी और प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडे को आरोपियों की गिरफ्तारी कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के घायल पिता-पुत्र का पुलिस अभिरक्षा में हो रहा है इलाज
घटना के विवेचक एवं प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि दूसरे पक्ष के नामजद आरोपी घटना में घायल राकेश बाजपेई उर्फ सीनर बाजपेई और उनके पुत्र अभय उर्फ नीटू बाजपेई को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य नामजद हत्यारोपी राजेश बाजपेई और सूली बाजपेई की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें घायल दो आरोपियों का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं दो अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। दूसरे पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक हिस्ट्रीशीटर था जिस पर गोला, निघासन और सहारनपुर सहित 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
- अरविंद कुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed