{"_id":"572897024f1c1bb2775cce7f","slug":"brer-thatch-dropdowns-the-young-man-s-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर की बड़ेर में लटकता पाया गया युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर की बड़ेर में लटकता पाया गया युवक का शव
ब्यूरो मझगईं।
Updated Tue, 03 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों में मचा कोहराम, अंतिम संस्कार
क्षेत्र के गांव भगंतनगर गुलरा में घरवालों की गैर मौजूदगी में एक युवक का शव घर की बड़ेर में लटकता पाया गया है। घरवालों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया है। उसकी मौत पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भगवंतनगर गुलरा निवासी भारत के 30 वर्षीय पुत्र जगमोहन चौहान का शव मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर के छप्पर की बड़ेर में धोती से लटकता पाया गया। उस वक्त घर कोई नहीं था। बूढ़ी मां और 12 वर्ष की बहन ज्योति खेत पर गई थीं और पत्नी बच्चे मुनीश के साथ कई दिन से अपने मायके त्रिकोलिया में थे। घर में युवक के लटकते शव को गांव के एक युवक ने देखा और देखते-देखते वहां हुजूम उमड़ पड़ा। खेत पर इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां और बहन पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। घर आते ही मां बहन दहाड़ें मारकर रोने लगी। पति की मौत का समाचार पाकर उसकी पत्नी और पुत्र भी आ गए हैं। उनका भी रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस को बगैर बताए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से मां और पत्नी पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक युवक के पिता की काफी पहले मौत हो गई थी। बूढ़ी मां यह सोचकर परेशानी थी कि दो बीघा जमीन से कैसे परिवार की भूख मिटाएगी। बता दें कि पिछले मंगलवार को गांव निवासी 35 वर्षीय युवक कपिल का शव उसके रिश्ते के साढ़ू कस्बा निवासी भजनलाल के यहां पाया गया था। आठ दिन में दो युवकों की मौतों से गांव के लोग हैरान हैं।