फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Breathtaking cold... take care of children and elderly

Lakhimpur Kheri News: सांस फुला रही सर्दी... बच्चों और बुजुर्गों का रखें ध्यान

Mon, 25 Dec 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Breathtaking cold... take care of children and elderly
जिला अस्पताल के ​चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती मरीज-संवाद
लखीमपुर खीरी। सर्दी के साथ सांस लेने में परेशानी की समस्या भी बढ़ी है। बुजुर्ग और बच्चों में यह दिक्कत अधिक हो रही है। मौसम में अचानक हुए बदलाव से एक सप्ताह में छह लोगों की मौत हो चुकी है। चिकित्सक इन मौतों की वजह निमोनिया होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप और सुबह-शाम तापमान में गिरावट से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में ज्यादातर मरीजों को सर्दी, जुकाम-बुखार और सांस संबंधी बीमारियाें ने घेर रखा है। पिछले करीब एक सप्ताह में जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती पांच बच्चों की जान जा चुकी है। एक वृद्ध ने सांस संबंधी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इनकी गई जान
18 दिसबंर को जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के ग्राम सलारपुर निवासी 50 वर्षीय मुस्लिम पुत्र गुरु की मौत हो गई।
19 दिसंबर को बंगलहा कुटिया निवासी दिनेश कुमार अपनी सात साल की बेटी रानी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने प्री-निमोनिया के लक्षण पाए। एक घंटे तक चले इलाज के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 दिसंबर को दो बच्चों को भर्ती कराया गया था। चार महीने के मुकेश व तीन महीने की अदीबा को सांस लेने में परेशानी की बात सामने आई थी। इलाज के दौरान दोनों बच्चों की माैत हो गई।
23 दिसंबर को को भी दो बच्चों को मौत हो गई। ढाई माह के जितिन व तीन महीने के आरव को भी निमोनिया और सीने में जकड़न की शिकायत थी। इलाज के दौरान इन दोनों की मौत हो गई।

चार बच्चों की उम्र एक साल से भी कम
बता दें कि दो दिनों में चार बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे एक वर्ष से कम उम्र के थे चिकित्सकों की सलाह है कि मौजूदा समय की सर्दी में सबसे ज्यादा बच्चों को बचाने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरपी वर्मा का कहना है कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं रखें। उनके शरीर की गर्मी कम न होने दें। इसके अलावा सिर और पंजों को भी ढंककर रखें।


निमोनिया के लक्षण दिखें तो हो जाएं सतर्क

बच्चें में खांसी आना, लगातार बुखार बना रहना, पसीना आना और ठंड लगना, सांस लेने में तकलीफ होना, तीव्र व उथली श्वांस, सीने में तेज या चुभने वाला दर्द, भूख में कमी।




निमोनिया से बचाव

बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। सुबह शाम घर से बाहर टहलाने के लिए न निकालें। खुली जगह पर बच्चे की मालिश करने से बचें। किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर चिकित्सक की सलाह लें। बिना चिकित्सीय सलाह के कोई भी दवा बच्चे काे देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed