{"_id":"a6fdf358c47b78438fb2e8823155f3f1","slug":"brashtachaar-kai-khilaaf-sadhko-per-utrai-loog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 06 Jan 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले अधिकारियों और नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में लोग सड़कों पर उतर आए। भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश अधिवक्ता संघ, जिला अधिवक्ता संघ, व्यापार मंडल और अधिवक्ता लिपिक संघ समेत तमाम सामाजिक संगठन शामिल रहे। अधिवक्ता भवन से निकले जुलूस ने पूरे शहर में नारेबाजी करते हुए भ्रमण किया।
भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति की अगुवाई में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोेग दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में एकत्र हुए। अपनी मांगें लिखी हुई पट्टिकाएं हाथ में लेकर नारेबाजी करते हुए एक बड़ा जुलूस जब कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से गुजरा तो उसमे तमाम सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल होते गए। जुलूस ने भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया।
जुलूस नगर भ्रमण के बाद अंबेडकर पार्क के पास पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गया। यहां सभा को संबोधित करते हुए यूपी बार कॉउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि भ्रष्ट अधिकारियों के शोषण से प्रदेश और जिले की जनता टूट चुकी है, अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूपी बार कॉउंसिल के उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार अवस्थी ने कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई के लिए प्रदेश का अधिवक्ता समाज पूरे तन, मन, धन से सहयोग करेगा। सभा के बाद भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन
इन मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन
-हजारों करोड़ की संपत्ति अर्जित करने वाले यादव सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
-भ्रष्ट अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ अभियोजन की अनुमति प्रदान की जाए।
-जिले में आय से अधिक संपत्ति रखने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जाएं।
-गन्ना किसानों का शोषण रोका जाए।
-मानक के अनुरूप सड़कों का निर्माण किया जाए।
-निर्माण में घपलेबाजी करने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो।
प्रदर्शन में रहे यह शामिल
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बलस्टर सिंह चौहान, महामंत्री रमाकांत दीक्षित, अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष बाबूराम राजवंशी, महामंत्री हिमांशु तिवारी, भष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के प्रांतीय महासचिव धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्निहोत्री, जिला महामंत्री अरुण पांडेय, गोपाल जी कश्यप, राहुल मिश्र, विजय गुप्ता, राजीव तिवारी, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के दिलीप गुप्ता, मशकूर अली, रामकिशोर मिश्र आदि।