फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Branch fell on 33 KV main line, power supply remained disrupted for the whole day

Lakhimpur Kheri News: 33 केवी मेन लाइन पर गिरी डाल, पूरे दिन ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 14 Jul 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Branch fell on 33 KV main line, power supply remained disrupted for the whole day
बांकेगंज में इसी मेन लाइन पर गिरा पेड़। संवाद।
बांकेगंज। क्षेत्र में रविवार सुबह चली तेज हवा के साथ हुई बारिश के बीच 33 केवीए मेन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे समूचे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

छाए घने काले बादलों के बीच क्षेत्र में रविवार सुबह पांच बजे तेज हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के चलने से गोला से बांकेगंज बिजली उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए मेन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे खंभे में लगा इंसुलेटर पंक्चर हो गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम चार बजे के करीब मेन लाइन में आई खराबी ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। संवाद
विज्ञापन



उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से परेशान हुए क्षेत्रवासी
खमरिया। उमस भरी गर्मी में खमरिया क्षेत्र के गांव पैकापुर, परेवा, पकरिया, मूसेपुर, दिलावलपुर, मटेरिया, नवरंगपुर आदि लगभग एक दर्जन गांवों में दिनभर ग्रामीण उमस भरी गर्मी झेलते रहे। रविवार सुबह से लाइट कटौती शुरू हो गई, शाम 5 बजे तक मात्र 10 मिनट लाइट मिली। बेलतूआ पावर हाउस के जेई रवि कुमार ने बताया कि धौरहरा से 33 हजार केवीए वाली लाइन में फाल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। शाम तक विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed