{"_id":"6a0a1422fd0fccc67d0a0825","slug":"brainstorming-on-the-expansion-of-cgnpg-college-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175350-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीजीएनपीजी कॉलेज के विस्तार पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीजीएनपीजी कॉलेज के विस्तार पर मंथन
Mon, 18 May 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 18 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
गोला में सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य सभा को संबोधित करते पूर्व अध्यक्ष आशीष सिं
गोला गोकर्णनाथ। नगर स्थित सीजीएनपीजी कॉलेज के सभागार में रविवार को सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य सभा आयोजित हुई। बैठक में महाविद्यालय की शैक्षिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और नए पाठ्यक्रमों की मान्यता पर विशेष चर्चा हुई।
समिति अध्यक्ष बीना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन सचिव बलवंत कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने समिति का वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
सभा में पूर्व अध्यक्ष आशीष सिंह, किसान नेता अंजनी दीक्षित और श्रीकृष्ण वर्मा समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से बीएससी (कृषि) की मान्यता के लिए भूमि क्रय मद में पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। इसके अलावा कॉमर्स की मान्यता और दो कमरों के निर्माण के लिए 90 लाख रुपये तथा महाविद्यालय भवन की मरम्मत के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए।
पूर्व अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि महाविद्यालय की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए समिति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन स्तर से पांच सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित की गई है। बीएससी (एजी) की मान्यता के लिए 15 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। यदि एक स्थान पर इतनी भूमि नहीं मिलती है तो 12 किलोमीटर के दायरे में दो भूखंड भी खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान गन्ना महाप्रबंधक पीएस चतुर्वेदी, पुनीत सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।