फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brainstorming on developing mathematical understanding in children

Lakhimpur Kheri News: बच्चों में गणित की समझ विकसित करने पर हुआ मंथन

Sat, 09 May 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 09 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on developing mathematical understanding in children
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान और इंपैक्ट गुरुग्राम, हरियाणा के संयुक्त प्रयास से पूज्य ठक्कर बापा सेवा आश्रम परिसर में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा कार्यक्रम को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

छह मई से शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन गणित की जटिल अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाने पर जोर दिया गया। शिविर में क्षेत्र के 65 गांवों से आए शिक्षक भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन इंपैक्ट के प्रशिक्षण अधिकारी सुरेंद्र कुमार मिश्र और सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर फरहान आमिर मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार मिश्र ने संख्या पूर्व अवधारणा समझाई। उन्होंने कहा कि बच्चा जब ठोस वस्तुओं को छूकर और गिनकर सीखता है, तभी उसके भीतर गणित की सही समझ विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण को रोचक बनाने के लिए जोड़ो ज्ञान किट का प्रयोग किया गया। रंगोमेट्री के टुकड़ों से पर्ची का खेल और मर्जी का खेल जैसी गतिविधियां कराई गईं। इससे 1 से 100 तक की गिनती को खेल-खेल में समझाने का अभ्यास कराया गया। शिक्षकों को आयत, वर्ग, वृत्त, त्रिज्या और व्यास जैसे ज्यामितीय विषय भी समझाए गए।
फरहान आमिर ने फ्रैक्शन किट के माध्यम से भिन्न की अवधारणा को सरल तरीके से समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed