फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Both the leopards caught from Jatpurwa and Baburi Bhatta died

Lakhimpur Kheri News: जटपुरवा और बबुरी भट्ठा से पकड़े गए दोनों तेंदुओं की मौत

Wed, 25 Jun 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Both the leopards caught from Jatpurwa and Baburi Bhatta died
वन रेंज धौरहरा के गेट पर पड़ा ताला- संवाद
धौरहरा। वन रेंज के जटपुरवा गन्ना सेंटर के पास पकड़े गए व वन दरोगा सहित पांच लोगों को घायल करने वाले तेंदुओं की मौत हो गई। वन रेंज के गेट पर ताला डालकर दोनों तेंदुओं का पोस्टमॉर्टम करने के बाद वन रेंज में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

धौरहरा वन रेंज के जटपुरवा गन्ना सेंटर के पास मंगलवार सुबह एक बीमार मादा तेंदुआ सड़क पर घूम रहा था, जिसे देख ग्रामीणों ने सेल्फी ली। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे जाल से पकड़ने के बाद वन रेंज लाई थी। वहां उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन करीब 10 माह उम्र के इस तेंदुए की अंदरूनी अंग फेल होने से बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरा नर तेंदुआ पांच साल का था। उसने बबुरी भट्ठे पर मिही लाल नाम के युवक पर हमला कर दिया था, जिसमें मिही लाल तेंदुए से भिड़ गया था। युवक को बचाने के लिए ग्रामीणों ने ईंटों से तेंदुए पर ईंटों से वार कर दिए थे, जिससे तेंदुआ घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी सहित वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची तो केले के खेत में छिपे तेंदुए ने टीम पर भी हमला कर दिया। इसमें रेंजर सहित वन दरोगा राजेश दीक्षित और पीआरवी आरक्षी तथा एक ग्रामीण घायल हो गए थे। आधे घंटे बाद पहुंची विशेषज्ञ टीम ने तेंदुए को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ लिया और वन रेंज लाई। वहां डाॅ. दयाशंकर ने दोनों तेंदुओं का इलाज शुरू किया, लेकिन बुधवार देर शाम दोनों तेंदुओं की मौत हो गई।

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डाॅ. एच राजा मोहन के साथ ही बफर जोन के डीडी सौरीष सहाय ने बताया कि बीमार मादा तेंदुआ की उम्र दस माह थी, इसके अंदरूनी अंग खराब हो गए, जब कि दूसरा नर तेंदुआ पांच साल का था। उसकी चोटें लगने से मौत हुई है। डाॅक्टर दयाशंकर की टीम ने पोस्टमाॅर्टम किया है। दोनों का राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की नियमावली के अंतर्गत अंतिम संस्कार किया गया। मादा तेंदुए के अंगों के नमूने लेकर जांच के लिए भरतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed