फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri: Truck trampled three people sleeping on the roadside, two killed, one injured

खीरीः सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक घायल

Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kheri: Truck trampled three people sleeping on the roadside, two killed, one injured
शंकर का घर और उसकी बेसुध मां छम्मा तथा परिजन।
बृहस्पतिवार की देर रात डेढ़ बजे बेलरायां से आ रहे ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन

तिकुनिया कौड़ियाला मार्ग पर मंडी समिति के निकट सो रहे थे लोग
मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ की तहरीर
तिकुनिया (लखीमपुर खीरी)। कस्बे के कौड़ियाला मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात डेढ़ बजे सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को बेलरायां से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। मामले में मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन से दुर्घटना का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने दोनों किशोरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज के जरिये ट्रक को तलाशने की कोशिश में जुटी है।
बृहस्पतिवार देर रात डेढ़ बजे तिकुनिया-कौड़ियाला मार्ग पर मंडी समिति के निकट बसे कंजर बिरादरी के लोग उस समय चीखने चिल्लाने लगे जब बेलरायां की ओर से आ रहे एक ट्रक ने घर के सामने चारपाई पर सो रहे शंकर (15), रवि (8) पुत्र कमलेश और विनोद (22) पर ट्रक चढ़ा दिया। हादसे में शंकर और रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद गंभीर रुप से घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस ने रात से ही निगहबानी शुरू की, लेकिन ट्रक का पता नहीं लगा सकी, जबकि कस्बा वासियों को घटना की जानकारी अगली सुबह हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक शंकर के पिता बुधराम ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात वाहन द्वारा दुर्घटना करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी बाल इंदु गौतम ने बताया अज्ञात वाहन की तलाश अज्ञात वाहन की तलाश सीसीटीवी फुटेज में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर सोये थे दोनों लाडले, काली रात की नहीं हो सकी सुबह
तिकुनिया। बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर सोये तीन लोगों को एक ट्रक के कुचलने के बाद पीड़ित परिवार में मातम है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि नहीं पता था कि बाहर सोने से उनकी मौत हो जाएगी वरना वह अपने बच्चों को घर में सुला लेते।
सड़क किनारे अस्थायी घर बनाकर रहने वाले बुधराम बताते हैं कि मृतक शंकर और दूसरा बेटा रामू पत्थर काटने और मजदूरी का काम करते हैं। पूरा परिवार वर्षों से इस धंधे में लगा हुआ है। अनियंत्रित ट्रक ने उनकी गृहस्थी उजाड़ दी है। मां छम्मा दुख के कारण बेहोश पड़ी है और अपने पुत्र शंकर को पुकार रही है। दूसरे मृतक रवि पुत्र कमलेश के परिवार में भी मातम है। मां रेशमा रो रोकर बेहोश हो रही है। बताया कि उसके चार पुत्र थे, जिनमें रवि सबसे बड़ा था। अब बाकी तीन भाइयों का भरण पोषण कैसे होगा, इसकी परिवार को चिंता सताने लगी है।

तिकुनिया कौड़ियाला रोड पर दिनभर चलते हैं ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक
तिकुनिया कौड़ियाला रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति व भारतीय खाद्य निगम का गोदाम है, जहां से करीब आठ किलोमीटर खैरटिया पंचायत में स्थित गन्ना सेंटर के ट्रक ओवरलोड गन्ना भरकर दिनभर दौड़ते रहते हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस रोड का निर्माण चार साल पहले हो चुका है, जिसके चलते रोड की चौड़ाई चार मीटर है। इस रोड की चौड़ीकरण की मांग काफी दिनों से की जा रही है। साथ ही कंजर बिरादरी के लोग काफी दिनों से प्रशासन से जगह देकर बसाए जाने की मांग भी कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांग पर अमल नहीं किया, जिसके चलते आए दिन इस रोड पर इनके बच्चे दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। पत्थर का व्यापार और मजदूरी कर यह लोग अपना जीवन यापन करते हैं।
कंजर बस्ती निवासी धर्मेंद्र, राकेश, रमेश, कलीराम, राजेंद्र, व राजा बाबू बताते हैं कि उन्हें काफी दिनों से सही जगह पर रहने को कहा जा रहा है, लेकिन अब तक नहीं बसाया गया। यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं जिसके चलते कंजर बस्ती के लोग हमेशा दहशत में रहते हैं। लोगों का कहना है कि हम बच्चों को बचाएं कि अपना काम करें। इन लोगों ने बताया कि शराब के नशे में ट्रक चालक ने रोड से काफी दूर सो रहे कमलेश और शंकर को रौंद दिया था। विनोद उसी में घायल हो गया। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को तत्काल सजा मिलनी चाहिये।


इससे पहले भी हो चुका है हादसा
आठ साल पहले खैरटिया गन्ना सेंटर से चीनी मिल बेलरायां को जा रहे गन्ना भरा ट्रक कंजर बस्ती के मुन्ना के घर पर चढ़ गया था। इसमें मुन्ना की चार साल की लड़की लक्ष्मी की मौत हो गई थी। इसके बाद सात साल पहले कंजर बस्ती निवासी कोयल (तीन) गेहूं भरे ट्रक के नीचे दब मर गई थी।

रोती बिलखती रवि की मां रेशमा तथा अन्य परिजन।

रोती बिलखती रवि की मां रेशमा तथा अन्य परिजन।

 

तिकुनिया में मंडी समिति के पास ट्रक से कुचलकर मरने वालों के घर लगी भीड़।

तिकुनिया में मंडी समिति के पास ट्रक से कुचलकर मरने वालों के घर लगी भीड़।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed