{"_id":"6a11f45244de1f5f640a2f48","slug":"border-sealing-scheme-implemented-in-the-district-to-prevent-crime-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-175832-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अपराध रोकने के लिए जिले में बॉर्डर सीलिंग योजना लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अपराध रोकने के लिए जिले में बॉर्डर सीलिंग योजना लागू
Sun, 24 May 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 24 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बॉर्डर सीलिंग योजना लागू की है। इसके तहत जिले में 80 बॉर्डर प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां आकस्मिक चेकिंग और जरूरत पड़ने पर तत्काल सीमा सील करने की व्यवस्था रहेगी।
एसपी ने बताया कि योजना का उद्देश्य अंतरजनपदीय और जिले की बाहरी सीमाओं पर संभावित आपराधिक गतिविधियों को रोकना, फरार अपराधियों की धरपकड़ करना और अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बाद त्वरित और प्रभावी पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाएगा।
चिह्नित सभी प्वाइंट्स पर संबंधित थानों और चौकियों से न्यूनतम समय में पहुंचकर चेकिंग शुरू करने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक प्वाइंट की थाने-चौकी से दूरी और वहां पहुंचने का अनुमानित समय भी अभिलेख में दर्ज किया जाएगा। हरदोई, शाहजहांपुर सहित अन्य महत्वपूर्ण बॉर्डर क्षेत्रों से जुड़े मार्गों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।