{"_id":"57570d044f1c1bb05d9c5553","slug":"bookkeeper-lutkand-nigasn-are-connected-to-the-wire-four-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम लूटकांड के निघासन से जुड़े हैं तार, चार दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम लूटकांड के निघासन से जुड़े हैं तार, चार दबोचे
ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनीम लूटकांड के निघासन से जुड़े हैं तार, चार दबोचे
- लूटी गई रकम बरामद करने में जुटी पुलिस
- आज पुलिस कर सकती है घटना का खुलासा
दिनदहाड़े शहर के एक मुनीम को गोली मारकर लूटे गए आठ लाख रुपये के मामले में सदर कोतवाली पुलिस को काफी हद तक सफलता मिल गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना के तार थाना निघासन क्षेत्र से जुड़े हैं। पुलिस ने घटना में शामिल निघासन क्षेत्र के दो लुटेरों सहित चार लोगों दबोच लिया है। उनके पास से करीब दो लाख रुपये भी पुलिस ने बरामद किए है। अब शेष रुपये बरामद करने का पुलिस प्रयास कर रही है।
बता दें कि 27 मई को रानीगंज निवासी चीनी के थोक व्यापारी राजे गुप्ता का मुनीम मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी दाताराम गुप्ता पीएनबी बैंक शाखा से आठ लाख रुपये निकालकर पैदल घर वापस फर्म पर आ रहा था। बैंक और फर्म के बीच दिनदहाड़े बदमाशों ने मुनीम को गोली मारकर घायल कर दिया और रुपये से भरा बैग लूट ले गए थे। सीओ सिटी एमपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीमें घटना के खुलासे में जुटीं थीं। पुलिस के भरोसेमंद सूत्रों की मानेें तो घटना में थाना निघासन क्षेत्र के गांव लौकीपुरवा, लखिया के दो लुटेरे भी शामिल थे। पुलिस ने इन दोनों लुटेरों सहित चार लोगों को दबोच लिया है। सूत्रों ने लुटेरों के पास से करीब दो लाख की नगदी भी बरामद होने का दावा किया है। पुलिस शेष रकम बरामद करने का प्रयास कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस बुधवार यानी आठ जून को घटना का खुलासा कर सकती है। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने कुछ लोगों के पकड़े जाने की बात तो स्वीकार की है, लेकिन उनका कहना है कि पुलिस खुलासे के नजदीक हैं। उन्होंने एक-दो दिन में बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा करने की उम्मीद जताई है।