फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Body found in canal identified, death mystery still unsolved

Lakhimpur Kheri News: नहर में मिले शव की शिनाख्त, मौत की गुत्थी अब भी बरकरार

Sat, 08 Aug 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Body found in canal identified, death mystery still unsolved
उचौलिया। इब्राहिमपुर के पास शारदा नहर की झाल में बृहस्पतिवार को मिले शव की पहचान शुक्रवार को शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव श्याम पट्टी निवासी महेंद्र (40) के रूप में हुई। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका रहस्य अब भी बरकरार है।
विज्ञापन

महेंद्र के पुत्र अच्छू ने उचौलिया थाने पहुंचकर हुलिया और कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की। बताया कि महेंद्र सोमवार दोपहर घर से बाइक लेकर निकले थे, लेकिन लौटे नहीं। उनका मोबाइल फोन भी बंद था। काफी तलाश के बाद शुक्रवार को सूचना मिली कि उनकी बाइक घर से करीब आठ किलोमीटर दूर थाना बंडा क्षेत्र के मकसूदापुर शारदा नहर के पास एक दुकान पर लावारिस खड़ी है। वहीं नहर किनारे उनकी पैंट भी मिली।
विज्ञापन

अच्छू ने बताया कि बाइक की हेडलाइट के पास करीब 800 रुपये रखे मिले, लेकिन फोन नहीं मिला। गुमशुदगी दर्ज कराने थाना बंडा पहुंचने पर उन्हें उचौलिया क्षेत्र में नहर से शव मिलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया था। अब उसकी शिनाख्त हो गई है। परिजन आगे की कार्रवाई के लिए लखीमपुर पहुंचे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed