{"_id":"6491f9a799b9260f600a8de4","slug":"board-meeting-issue-of-corruption-water-logging-encroachment-lakhimpur-news-c-4-1-187461-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक: छाया रहा भ्रष्टाचार, जलभराव, अतिक्रमण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक: छाया रहा भ्रष्टाचार, जलभराव, अतिक्रमण का मुद्दा
विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष,ईओ और सदस्य
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका लखीमपुर की पहली बोर्ड में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव, पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार से लेकर अतिक्रमण और पार्किंग का मुद्दा छाया रहा। बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी भी दी गई।
मंगलवार को चेयरमैन डॉ. इरा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सभासदों ने पार्किंग बनवाने का प्रस्ताव दिया। मिश्राना के सभासद अनिरुद्ध त्रिपाठी ने तालाबों को उनके मूल स्वरूप में वापस लाने, सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाने सहित मिश्राना स्थित गगना ताल के सौन्दर्यीकरण कराने के प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखे। वहीं सिकटिहा के सभासद राकेश मिश्रा ने बारिश से पहले जलभराव की समस्या का मुद्दा उठाया।
राजगढ़ के सभासद सुरेंद्र पाल ने वार्ड में नौ कार्यों का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा। इसमें नाला, नाले से ऊपर चैंबर, आरसीसी रोड बनवाने के प्रस्तावों को शामिल किया गया है। थरवरनगंज के सभासद राशिद पठान ने पेयजल, सफाई व्यवस्था और शहर में पार्किंग का प्रस्ताव दिया। राशिद पठान ने ईओ आवास से पास खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
ईदगाह सभासद ज्योति सर्वेश वर्मा ने वार्ड में खाली खंभों और अंधेरे वाले स्थानों पर लाइटें लगवाने, सुचारु रूप से पानी की सप्लाई देने, ईदगाह वार्ड में जलभराव की ज्वलंत समस्याओं को हल कराने के साथ ही सड़कों की मरम्मत, खराब नलकूप को चालू करवाने, वाटर कूलर लगवाने, संकटा देवी मार्ग पर डिवाइडर व नाली बनवाने सहित अन्य कार्यों के प्रस्ताव दिए गए हैं। बैठक में ईओ संजय कुमार के साथ ही तीस वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
कार्यवाही रजिस्टर पर नहीं लिखे गए प्रस्ताव
बोर्ड बैठक में आए सभासदों के प्रस्तावों को कार्यवाही रजिस्टर पर सबसे सामने दर्ज करने का नियम हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सभासदों से कार्यवाही रजिस्टर पर प्रस्ताव न लिखने की वजह से सभासदों में आक्रोश देखा गया। सभासदों का कहना था कि इस बार नई चेयरपर्सन बनने के बाद उम्मीद थी कि शायद कार्यवाही रजिस्टर पर प्रस्ताव दर्ज कराए जाएं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
महज जांच तक सीमित रहा ईपीएफ का मुद्दा
कर्मचारियों को उम्मीद थी कि इस बार बोर्ड की बैठक में ईपीएफ का मुद्दा उठेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ईपीएफ का मुद्दा तो उठा लेकिन दोषियों के खिलाफ एफआईआर, जांच कब पूरी होगी, कब दोषियों पर कार्रवाई होगी, इस पर चर्चा नहीं की गई।
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
-जल निगम द्वारा अधूरी छोड़ी गयी पाइप लाइन को पूर्ण कराना।
- सभासदों को वार्ड में विकास कार्य के लिए दो-दो लाख रुपये के कार्यों के लिए अधिकृत किया।
-नगर के समस्त तालाबों की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाना और सौन्दर्यीकरण कराना।
-नाली-नालों पर किए गये अतिक्रमण को हटाकर सफाई कार्य कराना।
-पालिका की आय बढ़ाने के लिए सर्किल रेट के अनुसार किराया वृद्धि करने।
-सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर व मुख्य मार्गों पर सोलर लाइट लगवाना।
बैठक में सभासदों के प्रस्ताव रखे गए हैं, जिनमें से प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। शासन का निर्देश है कि बैठक में चेयरमैन के ही हस्ताक्षर होते हैं। सभी सभासदों के प्रस्तावों को कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और दस दिनों के भीतर सभासदों को अवगत भी कराया जाएगा।
-डॉ. इरा श्रीवास्तव, चेयरमैन नगर पालिका लखीमपुर