फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Board Examination: Complete the work of distribution of admit cards quickly: DIOA

बोर्ड परीक्षा : तेजी से निबटाएं प्रवेशपत्रों के वितरण का काम : डीआईओए

Wed, 19 Feb 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Board Examination: Complete the work of distribution of admit cards quickly: DIOA
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विभाग अंतिम रूप देने में जुटा है। इस बार की परीक्षा को लेकर 136 केंद्र बनाए हैं जहां पर 94 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। कार्यालय से कई दिन पहले ही केंद्रों पर प्रवेश पत्र पहुंचा दिए गए थे। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रवेशपत्र वितरण का कार्य एकाध दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 94406 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनके लिए 136 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 49837 व इंटरमीडिएट के 44569 के परीक्षार्थी शामिल होंगे। बताया कि 13 फरवरी तक कार्यालय से प्रवेश पत्रों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

सभी केंद्र प्रभारियों को 19 फरवरी तक प्रवेश पत्रों का वितरण कराने के निर्देश दिए थे। कुछ जगहों पर प्रवेश पत्रों का वितरण भी कराया जा चुका है वहीं कुछ जगहों पर यह कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। कहा कि एकाध दिनों के भीतर यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा। स्कूल प्रबंधकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रवेश पत्र वितरण को लेकर कहीं धनउगाही न हो, अगर कहीं इस तरह की शिकायत आईं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed