फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Blue won the cricket match by 59 runs after defeating Red.

Lakhimpur Kheri News: रेड को हराकर ब्लू ने 59 रनों से जीता क्रिकेट मैच

Fri, 26 Apr 2024 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Blue won the cricket match by 59 runs after defeating Red.
लालपुर स्टेडियम में मैच खेलते हुए ​खिलाड़ी- स्रोत आयोजक
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय क्रिकेट चयन ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। अंडर-16 के खिलाड़ियों की रेड और ब्लू टीम के बीच मैच खेला गया। ब्लू की टीम ने 59 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

रेड टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ब्लू टीम के खिलाड़ियों ने 35 ओवर में छह विकेट खोकर 215 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा रूमान बेग ने नाबाद 79 रन और अभय सिंह ने 54 रन बनाए। रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए उदय, शैलेंद्र महेंद्र ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी रेड ने 26.1 ओवर में 156 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें सर्वाधिक शिवम शुक्ला ने 60 रन बनाए। ब्लू के करण त्रिवेदी और सैनी सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच के दौरान, अभिषेक शुक्ला, रामजी कश्यप, प्रदीप कुमार, इरफान मालिक, अंपायरिंग नीरज शुक्ला, विशाल वर्मा, स्कोरर रवि शंकर तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed