फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BLOs and supervisors deployed for voter revision

Lakhimpur Kheri News: मतदाता पुनरीक्षण के लिए बीएलओ और सुपरवाइजर किए गए तैनात

Thu, 17 Jul 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
BLOs and supervisors deployed for voter revision
निघासन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। निघासन तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 18 जुलाई से 13 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसके लिए बीएलओ और सुपरवाइजर की तैनाती कर ली गई है।
विज्ञापन

एसडीएम और तहसीलदार की निगरानी में हुए इस कार्य में निघासन तहसील क्षेत्र की 65 ग्राम पंचायतों और रमियाबेहड़ क्षेत्र की आंशिक 13 पंचायतों को मिलाकर कुल 83 ग्राम पंचायतों के 152 मतदान केंद्रों पर 166 बीएलओ की तैनाती की गई है। इनमें 3000 से अधिक मतदाताओं वाले 14 मतदान केंद्र भी शामिल हैं। बीएलओ की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने के लिए 26 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

पुनरीक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और खंड विकास अधिकारी को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में बाल पेंटिंग व होर्डिंग के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार मुकेश वर्मा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की नियुक्ति कर दी गई है। वे निर्धारित समय पर केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे। प्रशासन का प्रयास है, कि पंचायत चुनाव से पहले त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed