{"_id":"585534aa4f1c1b035264a038","slug":"blooms-turned-sunny-the-weather-was-pleasant","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलकर निकली धूप, मौसम हुआ खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलकर निकली धूप, मौसम हुआ खुशनुमा
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
wheather
- फोटो : अमर उजाला
मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शनिवार को दूसरे दिन भी खिलकर धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह आठ बजे तक जिले भर में घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद निकली धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। शनिवार को ठंडी हवाएं भी नहीं चलीं। इससे शीत लहर से निजात मिली।
शनिवार को दिनभर धूप खिली रहने से लोगों ने जमकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। धूप निकलने से शहर में जैसे रौनक लौट आई। घरों और दफ्तरों से निकलकर लोगों ने धूप का आनंद लिया। कई दिनों से स्कूल कॉलेजों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम थी। मौसम खुशनुमा होने से आज स्कूल कॉलेजों उपस्थिति अच्छी रही। मौसम के जानकारों का कहना है कि अच्छी धूप निकलने से रात में कोहरे का कहर बढ़ सकता है। ब्यूरो