फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bloody clash between two groups in Koraiya, eight people injured

Lakhimpur Kheri News: कोरैय्या में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल

Sun, 08 Mar 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 08 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups in Koraiya, eight people injured
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर चौकी के गांव कोरैय्या में रंजिशन रविवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि एक पक्ष के लोग घर में घुसकर हमला कर बैठे।
विज्ञापन

मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मनोज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पांच मार्च की रात करीब 8:10 बजे गांव के मलफूल कुमार, अशोक कुमार, गुड्डा, सूरज और छोटेलाल लाठी-डंडे व बांका लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बचाने पहुंचे किरन देवी, रोहित सिंह, अभिषेक सिंह, पवन सिंह और अमन सिंह को भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के छोटेलाल का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते मनोज, भंवर सिंह, योगेंद्र सिंह, रोहित सिंह, गुलजार सिंह, छोटू सिंह और शिवांश सिंह लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुस आए और उसे, उसके भतीजे लोकेश तथा पिता अमित कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed