{"_id":"5825ed594f1c1b067fb3af5a","slug":"blood-sample-taken-for-dna-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनए टेस्ट के लिए लिया ब्लड सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनए टेस्ट के लिए लिया ब्लड सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल रिपोर्ट में हुई रेप की पुष्टि
आज कोर्ट में पेश कर पीड़िता के बयान कराएगी पुलिस
फर्जी नाम से कानपुर की किशोरी को बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरी के मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस अब किशोरी और आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए किशोरी का ब्लड सैंपल लिया गया है। पीड़ित के शनिवार को कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अंदापुर निवासी रहीस खां, अपने को दीपक वर्मा बताकर कानपुर की किशोरी को फोन करता था। दोनों के बीच काफी दिनों तक बातचीत चलती रही। सात नवंबर को आरोपी रहीस ने उसे लखीमपुर बुलाया। वह उसी दिन शाम आठ बजे लखीमपुर रोडवेज बस अड्डे पहुंची। किशोरी का आरोप है कि आरोपी दो अन्य दोस्तों के साथ उसे रोडवेज बस अड्डे पर मिला और बाद में उसे मोहल्ला ईदगाह स्थित एक कमरे पर ले गया। जहां उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पीड़ित का जब मेडिकल परीक्षण कराया तो रेप की पुष्टि हुई। कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पीड़ित और आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए पीड़ित का ब्लड सैंपल ले लिया गया है। शनिवार को कोर्ट में पेश कर पीड़ित के कलमबंद बयान कराए जाएंगे और छेड़छाड़ के दर्ज मामले में रेप की धारा बढाई जाएगी।