{"_id":"5f5bcd8a8ebc3e45a9284868","slug":"blood-donation-camp-lakhimpur-news-bly4195023169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक के लिए संजीवनी बनेगा भाजपा का सेवा कार्य पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक के लिए संजीवनी बनेगा भाजपा का सेवा कार्य पखवाड़ा
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते जिलाध्यक्ष सुनील सिंह
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 70 वर्ष के हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा, गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। साथ ही भाजयुमो के 70 सदस्य रक्तदान करेंगे। कोरोना काल में रक्त की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल के ब्लड बैंकों के लिए यह रक्तदान शिविर संजीवनी साबित होगा। इस सेवा कार्य की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि पखवाड़े में होने वाले कार्यक्रम प्रधानमंत्री के 70 वर्ष के होने पर 70 की संख्या में ही होंगे। इसकी शुरुआत 14 सितंबर से होगी। पहले दिन पुराने पार्टी कार्यालय पर भाजयुमो के पदाधिकारी 70 यूनिट रक्तदान करेंगे, 15 सितंबर को 70 बुजुर्गो में चश्मा वितरण होगा, 16 सितंबर को 70 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम और 17 सितंबर को 70 दिव्यांगों में कृत्रिम अंग वितरण किया जाएगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 18 को 70 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त संकल्प दिलाया जाएगा, 19 को 70 जगहों पर पौधरोपण होगा। कार्यक्रम संयोजक अनिल यादव ने बताया कि 18 से 20 सितंबर तक प्रधानमंत्री के जीवन परिचय पर वर्चुअल सम्मेलन, 20 सितंबर को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, 25 को हर बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी, 26 से 28 सितंबर तक दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर जिला व्याख्यान माला, 27 सितंबर से दो अक्तूबर तक आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत विभिन्न योजनाओं के संबंध में वेबिनार होगा। पखवाड़े का समापन दो अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन स्वच्छता कार्यक्रम कर होगा। प्रेस वार्ता में श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, विजय शुक्ला रिंकू, अभिषेक सिंह सोमू, अपूर्वम मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, रामजी दीक्षित, विपनेश कटियार, राहुल शुक्ला मौजूद रहे।