{"_id":"604a5dff8ebc3ed3a2401972","slug":"blockwise-ro-and-aro-nominated-lakhimpur-news-bly44015323","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉकवार आरओ और एआरओ हुए नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉकवार आरओ और एआरओ हुए नामित
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन जमा कराने के लिए सीडीओ बने आरओ
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जमा कराने के लिए ब्लॉकवार आरओ (निर्वाचन अधिकारी) और एआरओ (सहायक निर्वाचन अधिकारी) नामित कर दिए गए हैं। ये अधिकारी प्रधान, बीडीसी और सदस्य ग्राम पंचायत पदों के नामांकन पत्र जमा करेंगे।
वहीं जिला पंचायत सदस्य पदों के नामांकन पत्र जमा कराने के लिए सीडीओ को आरओ बनाया गया है, जो जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन पत्र जमा कराएंगे। इसके साथ ही न्याय पंचायतवार 156 एआरओ की नियुक्ति की गई, जबकि प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो एआरओ और पांच आरओ भी रिजर्व रखे गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 15 ब्लॉकों के आरओ नामित किए हैं, जिसमें जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल को ब्लॉक लखीमपुर, वाणिज्य कर के सहायक आयुक्त अरुण कुमार यादव को ब्लॉक बेहजम, सहायक आयुक्त सरेम कुमार को ब्लॉक नकहा, सहायक आयुक्त ललित कुमार उपाध्याय को ब्लॉक फूलबेहड़ का आरओ बनाया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर को ब्लॉक गोला, आरईडी के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार को ब्लॉक बिजुआ, जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार भार्गव को ब्लॉक बांकेगंज की जिम्मेदारी दी गई है। एआईजी स्टांप संजय कुमार दुबे को ब्लॉक मोहम्मदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम को ब्लॉक मितौली, नलकूप के अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार यादव को ब्लॉक पसगवां, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी श्याम सुंदर को ब्लॉक धौरहरा का और सहायक आयुक्त वाणिज्य कर वीरेंद्र पाल सिंह को ब्लॉक पलिया, जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह को ब्लॉक निघासन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रेषु कुमार गौतम को ब्लॉक ईसानगर, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल को ब्लॉक रमियाबेहड़ का आरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा उपनिदेशक रेशम रामानंद मल्ल, अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता सिंचाई ध्रुव चंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई मेघ प्रकाश, अधिशासी अभियंता इंडो-नेपाल बार्डर मलिखान सिंह को बतौर आरओ रिजर्व किया गया है। आरओ के निर्देशन में काम करने के लिए न्याय पंचायतवार 156 एआरओ नामित किए गए हैं और 30 एआरओ रिजर्व में रखे गए हैं।