फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Block Chief Election: Uproar in Lakhimpur, Nakaha and Nighasan, lathi charge

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : लखीमपुर, नकहा और निघासन में हंगामा, लाठीचार्ज

Sun, 11 Jul 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Block Chief Election: Uproar in Lakhimpur, Nakaha and Nighasan, lathi charge
सीओ से नोकझोँक करते बसपा नेता मोहन बाजपेई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

धौरहरा, निघासन और बेहजम में सपा, 11 सीटों पर भाजपा और एक पर निर्दलीय की जीत
विज्ञापन

नौ ब्लॉकों में डाले गए वोट, छह सीटों पर निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित

लखीमपुर खीरी। जनपद के 15 ब्लॉक में से नौ में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इसमें छह सीटों पर भाजपा और तीन सीटों पर सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। छह ब्लॉकों में पहले ही निर्विरोध चुनाव हो गया था। मतदान के दौरान लखीमपुर, नकहा और निघासन ब्लॉक में हंगामा हुआ। निघासन में पुलिस और सपाइयों के बीच भिड़ंत हुई। नकहा में बवाल रोकने को पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने लखीमपुर समेत कई ब्लॉकों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
सदर ब्लॉक लखीमपुर में मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। बावजूद इसके बवाल की नौबत आ गई। भाजपा प्रत्याशी दिव्या सिंह के खिलाफ भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी आशुतोष वर्मा के बीच मुकाबला था। आशुतोष के समर्थन में बसपा नेता मोहन वाजपेयी समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंच गए। बैरियर पर मौजूद पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा मौके पर पहुंच गए और बसपा नेता को वापस जाने के लिए कहा। लेकिन बसपा नेता के समर्थकों ने नारेबाजी जारी रखी। इस पर पुलिस ने बसपा नेता और उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज करके खदेड़ दिया।
विज्ञापन

मतदान केंद्र का जायजा लेने के लिए आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी ने मतदाताओं के सत्यापन में लगे सचिवों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में आईजी ने बताया कि पसगवां कांड में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। निघासन में भाजपा विधायक के वायरल हुए वीडियो के बारे में जानकारी होने से इंकार किया। इससे पहले डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और एसपी विजय ढुल ने भी मतदान स्थल का जायजा लिया।
मतगणना के नतीजों के बारे में एआरओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 159 बीडीसी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी दिव्या सिंह को 84 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी आशुतोष वर्मा को 72 वोट ही मिले। तीन वोट अवैध करार दिए गए। इससे 12 वोटों के अंतर से दिव्या सिंह ने जीत हासिल की।

12 बीडीसी ने बनवाया था डुप्लीकेट प्रमाण पत्र, सबसे बाद में डाले वोट

सदर ब्लॉक के कुल 159 बीडीसी में से 12 बीडीसी ने डुप्लीकेट प्रमाण पत्र बनवाया था, जिससे मतदान प्रारंभ होने के साथ ही इन्हें अलग बैठाने के निर्देश दिए गए थे। लिहाजा ऐसे बीडीसी को अलग बैठा दिया गया। जब मतदान समाप्त होने का समय आया, तो डुप्लीकेट प्रमाण पत्र वाले बीडीसी की दोनों प्रत्याशियों से पहचान कराई गई और सचिवों ने भी पहचान की। इसके बाद इनके वोट पड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed