फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BKU Chaduni submitted memorandum regarding the problems

Lakhimpur Kheri News: समस्याओं को लेकर भाकियू चढूनी ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Sep 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
BKU Chaduni submitted memorandum regarding the problems
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते
लखीमपुर खीरी। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलकार सिंह ने किसानों के गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या, लोक निर्माण विभाग से संबंधित समस्या, अधिग्रहण में उचित मुआवजा दिलाने एवं आवारा पशुओं से हो रही सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। छुट्टा पशुओं एवं जंगली जानवरों से दुर्घटनाओं में हो रही मौतों पर किसानों को 25 लाख रुपया मुआवजा दिए जाने, नकली उर्वरक की बिक्री पर रोक लगाने, धान क्रय केंद्रों को सुचारू रूप से चलाए जाने व बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर बलकार सिंह जिला अध्यक्ष, जितेंद्र पटेल, उत्तम यादव, हरपाल सिंह, दिलीप सिंह, राजाराम विवेक, कुमार योगेंद्र, कुमार अंशुल, रणजीत सिंह, प्रिंस सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed