फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP yearns for votes at Muslim dominated booths, SP gets record votes

Lakhimpur Kheri News: मुस्लिम बहुल बूथों पर वोट को तरसी भाजपा, सपा को मिले रिकॉर्ड मत

Thu, 06 Jun 2024 03:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
BJP yearns for votes at Muslim dominated booths, SP gets record votes
गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भाजपा वोट के लिए तरसी है। गोला विधानसभा क्षेत्र के कई मुस्लिम बहुल बूथों की बात करें तो भाजपा को चार से पांच फीसदी ही मत मिले हैं, जबकि सपा को 85 से 90 फीसदी वोट मिले। गोला के भुड़वारा के बूथ संख्या 176 पर सपा को 710, तो भाजपा को सिर्फ एक वोट मिला है। माना जा रहा है कि मुस्लिम वोट गठबंधन को एकतरफा पड़ा है। इन्हीं वोटों ने गठबंधन की खीरी में राह आसान की।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन की ओर से मिली रिपोर्ट के अनुसार, धिरावां के बूथ पर भाजपा को सात, सपा को 488 वोट मिले। रायपुर बूथ पर भाजपा को चार तो सपा को 622 वोट मिले हैं। इसी तरह देवरिया बूथ पर भाजपा को सात और सपा को 856 वोट मिले। बूथ संख्या 177 भुड़वारा पर भाजपा को 11 तो सपा को 585 वोट मिले हैं। बूथ संख्या 175 भुड़वारा पर भाजपा काे सात तो सपा को 596 वोट और बूथ संख्या 74 रायपुर पर भाजपा को पांच तो सपा को 705 वोट मिले।
विज्ञापन



दलित बहुल बूथों पर बसपा ने सपा-भाजपा को पछाड़ा
मुस्लिम बहुल बूथों पर सपा को बढ़त मिली तो दलित बूथों पर बसपा आगे रही। दलित बहुल बूथ संख्या 32 रैनागंज में भाजपा को 19, सपा को 222, बसपा 517 वोट मिले। बूथ संख्या 149 पिपरहिया फजल नगर ग्रंट पर भाजपा को 158, सपा को 201 और बसपा को 450, बूथ संख्या 352 लंदनपुर ग्रंट झाऊपुर में भाजपा को 235, सपा को 108, बसपा को 439 वोट मिले। बूथ संख्या 353 में भाजपा को 268, सपा को 150, बसपा को 339 वोट मिले। इसी तरह बूथ संख्या 350 में भाजपा को 54, सपा को 100, बसपा को 266, बूथ संख्या 402 हजरतपुर में भाजपा को 47, सपा को 195 और बसपा को सर्वाधिक 551 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्ता के मुस्लिम बहुल बूथों पर सपा आगे रही
बूथ संख्या- सपा- भाजपा
02 337 78
16 345 21
33 275 66
87 567 45
137 403 76
220 116 09
308 395 92
87 567 45
88 423 87
86 321 84
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed