{"_id":"68126312e381ef63c9063609","slug":"bjp-workers-got-angry-at-sp-for-accusing-them-of-insulting-ambedkar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-144762-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाकर सपा पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाकर सपा पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
आंबेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा ने बुधवार को आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर धरना दिया गया और नारेबाजी की। बाबा साहब के अपमान को नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सपाइयों ने बाबा साहब के चित्र पर विवादित पोस्टर लगाकर अपमानित किया, जिसकी खबर फैलते ही लोगों में रोष फैल गया। बाबा साहेब आंबेडकर के प्रति सपा का यह रवैया प्रदर्शित करता है कि उन्हें बाबा साहब के योगदान से कोई मतलब नहीं।
महामंत्री आशू मिश्रा ने भी कहा कि बाबा साहब के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके प्रति सपाइयों की किसी भी रूप में किया जा रहे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, अभिषेक सिंह, रश्मि गुप्ता, पारुल गुप्ता, संतोष कुमारी, राम जी दीक्षित, प्रमोद चौधरी, मनोज वर्मा, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद