{"_id":"60c39c768ebc3e0bfc10ef3e","slug":"bjp-state-president-reached-the-house-of-the-deceased-office-bearers-expressed-condolences-lakhimpur-news-bly449443584","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मृतक पदाधिकारियों के पहुंचे घर, व्यक्त की शोक संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मृतक पदाधिकारियों के पहुंचे घर, व्यक्त की शोक संवेदना
विज्ञापन
गोला पालिकाध्यक्ष के घर न जाना चर्चा में रहा, सांसद टेनी भी रहे नदारद
लखीमपुर खीरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कोरोना की दूसरी लहर में मौत का शिकार हुए भाजपा पदाधिकारियों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान गोला पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के पति स्वर्गीय वरुण अग्रवाल के घर न जाना जिले में चर्चा का विषय बन गया।
प्रदेश अध्यक्ष को शुक्रवार को जिला समन्वय समिति की बैठक में शामिल होना था। इस पर उन्होंने जिले पर आकर असमय मौत का शिकार बने भाजपा पदाधिकारियों के घर पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करनी थी। इसके लिए उन्होंने मोहम्मदी, गोला में पदाधिकारियों के घर- घर जाकर परिवार वालों को सांत्वना दी।
लखीमपुर में पूर्व पालिकाध्यक्ष स्वर्गीय नीरू पुरी के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। मगर, शोक संवेदना के क्रम में नगर पालिका परिषद गोला की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के पति की मौत पर उनके घर प्रदेश अध्यक्ष का न पहुंचना गोला से लेकर जिले भर में चर्चा का विषय बन गया। बताते हैं कि गोला विधानसभा में इंद्रजीत यादव, फारूख खान, राजेंद्र तिवारी एवं जनरैल सिंह के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। मगर, पालिकाध्यक्ष के पति स्वर्गीय वरुण अग्रवाल के घर पर वह नहीं गए, जबकि स्वर्गीय वरुण अग्रवाल के पिता भारत भूषण अग्रवाल आरएसस के कार्यकर्ता थे, जिनके घर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई आकर रुकते थे। प्रदेश अध्यक्ष का उनके घर न जाना जिले में चल रही खेमेबाजी बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक ईतेंद्र वर्मा, पूर्व बार संघ के अध्यक्ष अजय शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री राजकिशोर के घर पहुंचकर सांत्वना दी। इसके बाद संघ के क्षेत्र कार्यवाह बीएल अग्रवाल के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विवेक दीक्षित के घर पहुंचकर उनके पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। महिला मोर्चा महामंत्री एवं पूर्व प्रधान छवि मिश्रा के आवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, जिला प्रभारी दिनेश तिवारी, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक शशांक वर्मा, योगेश वर्मा, सुरजन लाल वर्मा, रमेश चंद्र मिश्रा, अनूप शुक्ला, रश्मि गुप्ता मौजूद रही
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने उठाए थे सवाल
करीब दो महीने पहले जब कई पालिका सदस्यों ने इस्तीफा दिया था तो पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने उन सदस्यों को अरविंद गिरी पक्ष का बताया था और आरोप लगाया था कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा। उन्होंने साफ बोलते हुए स्पष्ट कहा था कि जब तक वह निर्दलीय थीं, कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन जब वह सांसद अजय मिश्र टेनी के पक्ष में होकर भाजपा ज्वाइन की तभी से अरविंद गिरी को दिक्कत है। उधर, सांसद अजय मिश्र टेनी भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ नहीं रहे, जबकि, धौरहरा सांसद मौजूद रहीं।
इससे पहले जब स्वतंत्र देव सिंह जनपद आए थे तो पीलीभीत-खीरी उपनिवेशन संघ के चुनाव को लेकर भाजपा सांसद टेनी ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। प्रदेश अध्यक्ष के जनपद में रहते हुए ही मामले में उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी।