फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP state president and organization minister paid tribute

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 07 Sep 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP state president and organization minister paid tribute
विधायक अरविंद गिरी के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाते प्रदेश अध्यक्ष।
आज अंतिम संस्कार में शामिल होंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
विज्ञापन

सीतापुर के अटरिया से दोपहर बाद गोला पहुंचा शव, श्रद्धांजलि देने के लिए लगी भीड़
लखीमपुर खीरी। गोला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अरविंद गिरि की मौत पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया है। उनके आवास पर पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत सातों विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज सुबह 11 बजे उनके अंतिम संस्कार में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी शामिल होंगे।
मंगलवार की सुबह विधायक के निधन की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। अपराह्न डेढ़ बजे के आसपास उनका शव गोला पहुंचा, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने आवास पहुंचकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अरविंद गिरि के निधन को भाजपा की अपूर्णनीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि विधायक अरविंद गिरि की कमी पूरी नहीं की जा सकती। पार्टी उनके परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ी रहेगी, उनके परिवार के दुख को कम करने का प्रयास करेगी तो प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने उन्हें महान जनप्रिय विधायक बताया। देर शाम पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी अरविंद गिरि के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा, विजय शुक्ला, विजय महेश्वरी, विनोद वर्मा, रामजी मौर्य सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि अंतिम संस्कार में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी शामिल होंगे। वह बुधवार की सुबह हेलीकॉप्टर से गोला पहुंचेंगे।
गोला गोकर्णनाथ। अंतिम दर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, रोमी साहनी, सौरभ सिंह सोनू, मंजू त्यागी, विनोद शंकर अवस्थी, शशांक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विजय माहेश्वरी सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व सपा विधायक विनय तिवारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, विनीत मनार, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा आदि विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संगठनों के लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन किए।
सिकंद्राबाद। विपिन गुप्ता शैलेंद्र सिंह मानू मिश्र, आशीष मिश्रा, अजय पाल सिंह ने शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा। कस्बे से विधायक के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग गोला रवाना हो गए।
जितिन प्रसाद ने जताया शोक जताया
लखीमपुर खीरी। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने निधन पर शोक जतातेहुए कहा की अरविंद गिरि एक जनप्रिय नेता थे। वह सदैव सत्य के साथ निर्भीकता से खड़े रहते थे। उन्होंने गोला के लिए कई विकास परक योजनाओं को लागू किया है। वह सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते थे, इसी का परिणाम है की उन्हें गोला की जनता ने पांच बार विधानसभा में अपने प्रतिनिधि के रूप में भेजा है। उनका निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवारी जनों एवं मित्रों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। संवाद

विधायक अरविंद गिरि के निधन पर शोक प्रस्ताव
लखीमपुर खीरी। गोला से भाजपा विधायक अरविंद गिरि के हार्ट अटैक से निधन के बाद जिला अधिवक्ता संघ सभागार में धर्मेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई। संचालन करते हुए महामंत्री विश्वपाल वर्मा ने वकीलों में शोक प्रस्ताव का हवाला देते हुए जनप्रतिनिधि अरविंद गिरी के निधन को समाज की बड़ी क्षति बताया। मीडिया प्रभारी संयुक्त मंत्री गोपाल जी कश्यप ने बताया कि अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखने के बाद शोक प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही, न्यायिक कार्य से विरत रहने का संकल्प लिया जिस कारण मंगलवार को अदालती कामकाज प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed