फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP moving ahead on the strength of position, tradition and workers: Sanjay

पद परंपरा व कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ रही भाजपा : संजय

Sun, 05 Apr 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
BJP moving ahead on the strength of position, tradition and workers: Sanjay
बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री संजय राय। स्रोत : पार्टी
लखीमपुर खीरी। भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान नवीन जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी अवध क्षेत्र एवं प्रदेश महामंत्री संजय राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की पार्टी है। छह अप्रैल 1980 को मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में गठित भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। भाजपा में पद परंपरा है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी लगातार विजय के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भी भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा विचार आधारित दल है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। संगोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद मिश्रा, विधायक शशांक पटेल वर्मा और विधायक योगेश वर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, गोला चेयरमैन विजय शुक्ला रिंकू, मैलानी नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, महिला आयोग सदस्य सुजाता कुमारी, राजेश्वर सिंह, रामजी मौर्य, संजय मिश्रा, जीतू त्रिपाठी, उमाशंकर मिश्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed